IPL में ऑनलाईन सट्टा खिलाने वाला आरोपी सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त मे…
आरोपी के कब्जे से 2 नग मोबाईल एवं नगदी रकम 2000 रू. किया गया जप्त…
बिलासपुर, अप्रैल, 07/2023
एसपी संतोष कुमार सिंह द्वारा द्वारा जिले में जुआ/ सट्टा पर अंकुश लगाने और कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, थाना सरकंडा क्षेत्र में जुआ / सट्टा पर अंकुश लगाने मुखबीर की तैनात कर पतासाजी की जा रही थी कि जिसकी सूचना पर खमतराई रोड स्थित भवानी इलेक्ट्रीकल दुकान के पास एक व्यक्ति आईपीएल क्रिकेट मैच में मोबाईल ऐप लूडो किंग, अंदर बाहर, में रूपये पैसों का दांव लगाकर ऑनलाईन सट्टा खिलवा रहा है, उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी निरीक्षक फैजुल होडा शाह के हमराह टीम तैयार कर मुखबीर के निशानदेही पर मां भवानी इलेक्ट्रीकल दुकान पर रेड कार्यवाही कर दुकान संचालक को पकड़ा गया जो दुकान अंदर बैठकर आईपीएल के विभिन्न मैंचो एवं मोबाईल ऐप कैसिनो बेटगेम, 32 कार्ड्स, अंदर – बाहर, तीन पत्ती, लूडो किंग के माध्यम से ऑनलॉईन सट्टा खिलाते हुये पाया गया,जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम कृष्ण कुमार दुबे बताया जिसकी तलाशी पर दो नग मोबाईल एवं नगदी रकम 2000 रूपये जप्त करआरोपी के विरूद्ध 7 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत् कार्यवाही की गई है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक फैजुल होदा शाह, प्र आर. प्रमोद सिंह, आरक्षक विवेक राय, राहुल सिंह, मिथलेश सोनी, सोनू पाल, संजीव जांगड़े का सराहनीय योगदान रहा।
नाम आरोपी…
रामकृष्ण दुबे पिता होरीलाल दुबे उम्र 40 वर्ष निवासी शर्मा विहार खमतराई थाना सरकंडा बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर24/05/2026कबाड़ियों पर कार्रवाई के बीच पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, कोनी थाने के दो जवान लाइन अटैच… थाने में कबाड़ी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट…
बिलासपुर24/05/2026कार्रवाई के नाम पर मेहमाननवाजी ? थाने में कबाड़ी को मिली VIP ट्रीटमेंट,, कप्तान के आदेश के बाद भी कार्रवाई पर सवाल,, तस्वीरें वायरल…
बिलासपुर23/05/2026दुर्गावाहिनी द्वारा आयोजित प्रांतीय ‘शौर्य प्रशिक्षण वर्ग’ में जीपीएम जिले की 13 बहने सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटी… विहिप और बजरंग दल मातृशक्ति ने किया अभिनंदन…
अन्य19/05/2026बालको मेडिकल सेंटर कैंसर के खिलाफ जंग में मरीजों की नई उम्मीद… बीएमसी में एडवांस सर्जिकल टेक्नोलॉजी के प्रयोग से इलाज हुआ किफायती और आसान…
