बिलासपुर, जून, 18/2026
99 हार का रिकॉर्ड बनाने वाले राहुल क्या देंगे जीत का मंत्र ?…
बिजली बिल से लेकर ऑपरेशन टाइगर तक, डिप्टी सीएम अरुण साव का कांग्रेस और उद्धव गुट पर तीखा हमला…
बिलासपुर। बिलासपुर दौरे पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, शिवसेना (उद्धव गुट) में कथित बगावत और बिजली बिल वृद्धि के विरोध में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर तीखे राजनीतिक बयान दिए। राहुल गांधी के रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने पर तंज कसते हुए साव ने कहा कि, “जिसके नेतृत्व में पार्टी लगातार हार का रिकॉर्ड बना चुकी हो, वह कार्यकर्ताओं को क्या टिप्स देगा। उन्हें खुद टिप्स लेने की जरूरत है।
देश में चर्चा में रहे कथित “ऑपरेशन टाइगर” और शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसदों के बागी होने की अटकलों पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व को उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ता स्वीकार नहीं कर रहे हैं और वे अपनी पार्टी तक संभाल नहीं पा रहे हैं।
वहीं, एक जुलाई से प्रस्तावित बिजली बिल वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच केवल भ्रम फैलाने का काम कर रही है। उनके अनुसार, विपक्ष तथ्यों के बजाय मुद्दों को राजनीतिक रंग देकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
