नशे और आपराधिक तत्वों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का अभियान… जुआ सट्टा पर हो रही लगातार कार्रवाई …
पिछले 2 दिनों में 25 आरोपियों से 180 लीटर अवैध शराब जप्त… एनडीपीएस के 14 मामलों में 135 किलोग्राम गांजा जप्त…
जुआं एवं सट्टा के 70 से अधिक प्रकरणों में 100,000 से अधिक की रकम जप्त और लाखों की सट्टा पट्टी पकड़ाई…
बिलासपुर // आईजी और एसपी के निर्देश के बाद जागे थानेदार अब अपने अपने क्षेत्रों में लगातार अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही कर रहे है। पिछले 3 दिनों में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगो के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे जुआं, सट्टा, अवैध शराब व नशीली दवाइयों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है, साथ ही नशीली नशीली दवाओं जैसे टेबलेट इंजेक्शन सुलोशन बेचने वालों को भी हिदायत भी दी जा रही है ।
इस अभियान के तहत थाना कोनी मे 2 प्रकरण में 6 लीटर देशी एवं 1 लीटर अंग्रेजी शराब, थाना कोटा में 3 प्रकरण में 48 लीटर महुआ शराब ,थाना रतनपुर में 4 प्रकरण में 35 लीटर महुआ शराब, थाना मस्तूरी में 5 प्रकरण में 3 लीटर महुआ एवं 6 लीटर देसी शराब ,थाना हिररी में 3 प्रकरण में 30 लीटर महुआ शराब ,थाना तखतपुर में एक प्रकरण में 7 लीटर महुआ शराब ,थाना बिल्हा में 2 प्रकरण में 12 लीटर देसी शराब, थाना सीपत में एक प्रकरण में 3 लीटर महुआ शराब, थाना पचपेड़ी में एक प्रकरण में 4 लीटर महुआ शराब ,थाना सकरी में एक प्रकरण में 7:30 लीटर शराब जप्त की गई । इस प्रकार कुल 22 आरोपियों से लगभग 165 लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
एनडीपीएस एक्ट पर हुई कार्यवाही…
एनडीपीएस के प्रकरण में सिविल लाइन में 1 प्रकरण, सकरी में 2 प्रकरण, थाना सरकंडा में 3 प्रकरण ,थाना तखतपुर में एक प्रकरण ,थाना सिरगिट्टी में 5 प्रकरण, थाना रतनपुर में एक प्रकरण एवं थाना कोटा में एक प्रकरण दर्ज किया गया । कुल 14 प्रकरणों में आरोपियों से लगभग 135 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया ।
जुएं, सट्टे पर 1 लाख नगद तो लाखों की सट्टापट्टी जप्त…
जुआं एवं सट्टा अधिनियम के तहत थाना सिविल लाइन में 3 प्रकरण ,थाना सरकंडा में 16 प्रकरण , थाना तार बाहर में 4 प्रकरण , थाना सिरगिट्टी में 15 प्रकरण , थाना सकरी में 8 प्रकरण , थाना तोरवा में 7 प्रकरण , थाना तखतपुर 2 प्रकरण , थाना पचपेड़ी एक प्रकरण , जप्त की गई कुल 70 प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही कर लगभग 1 लाख रुपये जप्त किए गए तथा लाखों की सट्टा पट्टी भी जप्त की गई । इस अभियान के अंतर्गत नशीली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भी थाना सिविल लाइन से 30 नग कफ सिरप एवं 28 नाग इंजेक्शन जप्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। पूरे अभियान में कुल 104 अपराध दर्ज कर 134 से अधिक अवैध कार्य में लिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गई यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ।
सुलोशन विक्रेताओं को दी समझाईस…
अभियान के दौरान थाना तोरवा एवं थाना सिरगिट्टी में सुलोशन बेचने वाले एवं टायर दुकान वालों को बुलाकर समझाइश दी गई कि किसी भी नाबालिक को सुलोशन किसी भी स्थिति में ना दिया जाए इस हेतु इनसे संकल्प पत्र भी भरवाया गया ।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
