बिलासपुर // पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डाँगी ने शहर के सिविल लाइन थाने का निरक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने की अव्यवस्था को देख कर नाराजगी जाहिर की। जिसके बाद आईजी डांगी ने सिविल लाइन थाने के टीआई सुरेंद्र स्वर्णकार, थाने में पदस्थ एसआई रमेश पटेल सहित एक सिपाही को तत्काल लाइन अटैच कर दिया है।

थाने का निरीक्षण करने पहुंचे आईजी को थाने में रिकार्ड व्यवस्थित नही मिलने पर वह भड़क गए। पेंडेंसी चेक करते हुए एक विवेचक के पास पचास से ज्यादा विवेचना के मामले देख कर वो नाराज हो गए और थानेदर को फटकार लगाते हुए कहा कि टीआई का अपने ही थाने में नियंत्रण नही है। इस वजह से पेंडिंग पड़े केस बढ़ते जा रहे है जिस पर आगे जांच नही हो पा रही।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थानेदार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिये गए है।आईजी ने बताया कि औचक निरक्षण का मकसद थानों की व्यवस्था सुधारना है। प्रदेश के डीजीपी ने भी साफ निर्देश दिए है कि सभी आईजी व एसपी लगातार थानों के निरक्षण करें। आगे भी थानों के निरक्षण करते रहेंगे और लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी जरूरत पर कार्यवाही भी की जाएगी। हमारा मकसद जनता के लिए एक अच्छी पुलिसिंग बनाना है।
Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
