उपचुनाव के मद्देनजर दक्षिण मरवाही का प्रभारी बनाए जाने के बाद, बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम से की भेंट और चर्चा…

बिलासपुर // प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा आगामी उपचुनाव के मद्देनजर दक्षिण मरवाही का प्रभारी बनाए जाने के बाद शैलेश पांडे ने संगठन के इस भरोसे और विश्वास के प्रति आभार जताया और कहा कि पूरे जोश और उत्साह के साथ पेंड्रा गौरेला मरवाही के सभी सम्मानित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से मरवाही का उप चुनाव जीतना है।। इसी सिलसिले में शैलेश पांडे ने संगठन के बुलावे पर आज मरवाही जाकर प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम और विनोद वर्मा व राजेश तिवारी के साथ मरवाही चुनाव की कार्ययोजना और संभावित रणनीति पर चर्चा की तथा उनसे दक्षिण मरवाही क्षेत्र में चुनाव कार्य और बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती से जुड़े सांगठनिक विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर16/01/2026BNI बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला: 29 जनवरी से 3 फरवरी तक, मेला पत्रिका का हुआ विमोचन.. सम्मान, प्रतियोगिता और सांस्कृतिक रंगों से सजेगा शहर..
Uncategorized14/01/2026बड़ी खबर : सर्राफा एसोसिएशन ने दुकानों में हेलमेट और बुर्का पहनकर प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध… नवापारा-राजिम लूटकांड के बाद लिया अहम फैसला..
प्रशासन14/01/2026राजस्व कार्रवाई या साजिश ?.. करबला में सीमांकन ने बढ़ाई राजनीतिक गर्मी… एकतरफा सीमांकन से राजस्व अमला कटघरे में ?..
अपराध13/01/2026कोयला कारोबार में मुनाफे का झांसा देकर 68 लाख की ठगी, पति-पत्नी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार…
