
21 Sep, 2019
बीजापुर- छग राज्य में स्वास्थ्य महकमा सुधरने का नाम ही नही ले रहा आलम ये है कि राज्य के कई जिलों में ना डॉक्टर है ना नर्स है स्थानीय निवासियों को प्राथमिक उपचार तक नही मिल पाता लोगो को कई किलोमीटर दूर जाकर इलाज करवाना पड़ता है। ऐसे ही छग के बीजापुर जिले के मद्देड उपस्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की कमी के कारण मरीजों को इलाज कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।इस केंद्र के अंतर्गत करीब 45 गांव आते हैं,और सिर्फ एक महिला चिकित्सक सेवा दे रही है। यदि कोई मरीज किसी बीमारी से जूझता है तो उसे फौरन अस्पताल में भर्ती किया जाता है।अस्पताल के डॉक्टर भी उस व्यक्ति को जीवन देने के लिए पूरी कोशिश करते हैं पर यंहा की कहानी कुछ और ही बयां करती है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे और सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।
जिले के इस उपस्वास्थ्य केंद्र की हालत देखकर आप सिर पकड़ लेंगे इस अस्पताल को देखकर ऐसा लगता है जैसे कोई मरीज यहां अगर आता होगा ,तो यहां से वापस डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारी लेकर वापस जाता होगा। यहां मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।बारिश के पानी की वजह से परिसर के आसपास गन्दा जल जमा हो गया है, जिससे डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है।अस्पताल में स्टाफ की कमी के कारण रेसीडेंट स्कूल आश्रम के बच्चों और ग्रामीणों को ज्यादा परेशानी हो रही है।
Author Profile
Latest entries
अपराध25/04/2026रेड, निगरानी और कार्रवाई: बिलासपुर में अपराध के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन,, 250 आदतन अपराधी रडार पर, 80 पर कड़ी कार्रवाई…
प्रशासन25/04/2026भ्रष्टाचार : विधायक के गृह ग्राम में 1 करोड़ का घोटाला ? अधूरा और गुणवत्ताहीन कार्य पर होगी कार्रवाई,, ग्राम पंचायत धनगंवा में सामने आई वित्तीय अनियमितताएं… जांच टीम गठित…
राजनीति24/04/2026नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण)पर सियासी संग्राम: बीजेपी ने विपक्ष पर महिला विरोधी मानसिकता का लगाया आरोप…
Uncategorized24/04/2026ब्रेकिंग न्यूज़ : कोयला माफिया का काला खेल,, अवैध कोयला खनन में गई ग्रामीण की जान,, मिट्टी धसने से 80 फीट गड्ढे में दफन हुई ज़िंदगी…
