बिलासपुर, जून, 05/2026
“गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग”
बिलासपुर मुस्लिम समाज ने प्रधानमंत्री को भेजा प्रस्ताव…
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। जिले में एक अनोखा और चर्चा में आया प्रस्ताव सामने आया है। बिलासपुर मुस्लिम समाज की ओर से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में संसद का विशेष सत्र बुलाकर गौमाता को “राष्ट्रमाता” घोषित करने की मांग की गई है।

मुस्लिम समाज द्वारा दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि भारतीय संस्कृति और परंपरा में गाय को सदियों से माता का दर्जा प्राप्त है। ज्ञापन में कहा गया है कि हिंदू समाज गाय को केवल पशु नहीं बल्कि मातृत्व, सेवा, करुणा और पालन-पोषण का प्रतीक मानता है।
ज्ञापन में यह भी सुझाव दिया गया है कि जैसे विभिन्न दस्तावेजों में “माता” का उल्लेख सम्मान और पहचान के रूप में किया जाता है, उसी तरह गाय माता को राष्ट्रीय स्तर पर “राष्ट्रमाता” का दर्जा देकर सम्मान दिया जाना चाहिए।
पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह मांग किसी विवाद के लिए नहीं बल्कि राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की भावना से प्रेरित है। साथ ही गौवंश के संरक्षण और संवर्धन को मजबूत करने की बात भी कही गई है। इस प्रस्ताव के सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है और विभिन्न वर्गों में इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर19/07/2026कांवड़ यात्रा पर असर: ट्रेनें रद्द होने से बोलबम समिति का विरोध,, सोमवार को जीएम कार्यालय का होगा घेराव…
बिलासपुर19/07/2026रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड को मिला नया नेतृत्व,, प्रमोद अग्रवाल बने अध्यक्ष, रौनक साव को मिली सचिव की जिम्मेदारी…
बिलासपुर19/07/2026विधानसभा सत्र से लौटते ही जनता के बीच पहुंचे विधायक सुशांत शुक्ला,, बारिश प्रभावित क्षेत्रों का किया मैराथन दौरा… जलभराव प्रभावित इलाकों में घर-घर पहुंचकर जाना हाल,, अधिकारियों को तत्काल राहत,, जल निकासी और सफाई व्यवस्था के दिए सख्त निर्देश…
राजनीति18/07/2026भाजपा का युवा नेतृत्व को तरहीज,, संगठन को जमीनी स्तर पर मिलेगी मजबूती,, रौशन सिंह बने भाजयुमो मुंगेली जिला सह-प्रभारी…
