बिलासपुर, जून, 05/2026
विधायक सुशांत शुक्ला ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश…
बिलासपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज शासकीय उद्यान रोपणी, सरकंडा में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। स्वच्छ और हरित वातावरण के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के साथ-साथ पौधों की देखभाल भी उतनी ही महत्वपूर्ण है, तभी पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य सार्थक होगा।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, जिला पंचायत सभापति श्रीमती अनुसुइया जागेंद्र कश्यप, मोहित जायसवाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश दिया। कार्यक्रम में शासकीय उद्यान रोपणी, सरकंडा के उद्यान अधीक्षक राकेश सेंडर, श्रवण साहू तथा शिव कुमार भास्कर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने हेतु सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर21/07/2026एक गुंडा-एक जवान’ नीति लागू, सक्रिय बदमाशों पर रहेगी कड़ी नजर आईजी राम गोपाल गर्ग की कार्यशाला में प्रिवेंटिव पुलिसिंग पर जोर, गुंडा-निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग के लिए जारी हुई नई SOP
Uncategorized21/07/2026व्यापार विहार में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा.. संचालक फरार, 6 हुक्के व भारी मात्रा में सामान जब्त..
अपराध21/07/2026बिलासपुर में बेकरी को लेकर विवाद,, थूक लगा सामान बेचने का आरोप, वायरल वीडियो से मचा बवाल,, हिंदू संगठन का हंगामा,, पिता-पुत्र पुलिस हिरासत में..
अपराध21/07/2026पार्टी के दौरान किन्नरों में विवाद,, एक किन्नर की संदिग्ध मौत ? गले पर निशान मिलने से हत्या की आशंका..
