बिलासपुर, जून, 05/2026
विश्व पर्यावरण दिवस पर सरकंडा थाना परिसर में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प…
बिलासपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर थाना सरकंडा परिसर में गुरुवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे परिसर में हरियाली का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी प्रदीप आर्या के नेतृत्व में थाना स्टॉफ, पुलिसकर्मी एवं क्षेत्र के समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया।
थाना प्रभारी प्रदीप आर्या ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष न केवल हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि प्रदूषण को कम कर जीवन को संतुलित बनाए रखते हैं। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों और समाजसेवियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली कि वे न केवल स्वयं पौधे लगाएंगे बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। थाना परिसर को हरियाली से जोड़ने के लिए नियमित देखभाल और पौधों की सुरक्षा का भी संकल्प लिया गया। कार्यक्रम ने क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक सकारात्मक संदेश दिया।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर21/07/2026एक गुंडा-एक जवान’ नीति लागू, सक्रिय बदमाशों पर रहेगी कड़ी नजर आईजी राम गोपाल गर्ग की कार्यशाला में प्रिवेंटिव पुलिसिंग पर जोर, गुंडा-निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग के लिए जारी हुई नई SOP
Uncategorized21/07/2026व्यापार विहार में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा.. संचालक फरार, 6 हुक्के व भारी मात्रा में सामान जब्त..
अपराध21/07/2026बिलासपुर में बेकरी को लेकर विवाद,, थूक लगा सामान बेचने का आरोप, वायरल वीडियो से मचा बवाल,, हिंदू संगठन का हंगामा,, पिता-पुत्र पुलिस हिरासत में..
अपराध21/07/2026पार्टी के दौरान किन्नरों में विवाद,, एक किन्नर की संदिग्ध मौत ? गले पर निशान मिलने से हत्या की आशंका..
