बिलासपुर // 5 वर्ष से कम आयु के कुपोषित बच्चों व 15 से 49 वर्ष आयु की एनीमिया प्रभावित महिलाओं में कुपोषण व एनीमिया दूर करने ” मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान “चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का शुभारंभ 2 अक्टूबर 2019 को हुआ। अभियान अंतर्गत बिलासपुर जिले में मध्यम व गंभीर कुपोषित बच्चों को ‘‘पौष्टिक लड्डू’’ का वितरण किया जा रहा है। टेक होम राशन के तर्ज पर लड्डू का वितरण प्रथम व तृतीय मंगलवार को रेडी टू ईट के साथ किया जाएगा। 15 अक्टूबर से माह के तीसरे मंगलवार को ‘‘पौष्टिक लड्डू’’ का वितरण आंगनबाड़ी केन्द्रों में किया जायेगा। पौष्टिक लड्डू वितरण 6 माह की अवधि तक अक्टूबर 2019 से मार्च 2020 तक प्रथम चरण में किया जाएगा। योजना को तीन वर्ष की अवधि तक विस्तारित किया जाएगा।
वितरण के समय कुपोषित बच्चों के पालकों को यह समझाइश दी जा रही है कि जो बच्चे 1 वर्ष से कम आयु के है या जो लड्डू नहीं खा पाये उन्हें लड्डू चूरा कर या पीसकर खिलाया जाए। पौष्टिक लड्डू के वितरण के साथ ही चिन्हांकित कुपोषित बालकों व एनीमिया महिलाओं को संदर्भ सेवा, आयरन फोलिक एसिड, टेबलेट वितरण, कृमिनाशक दवा वितरण, पोषण पुनर्वास केन्द्र से लाभान्वित भी किया जाएगा ।।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
Uncategorized28/02/2026गैंग बनाकर हमला पड़ा भारी,, ढाई साल बाद फैसला,, हिस्ट्रीशीटर मैडी सहित 13 आरोपी दोषी करार,, कोर्ट ने 7 साल की दी सजा…
छत्तीसगढ़28/02/2026शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत याचिका मंजूर
