एमपी के पन्ना जिले में खुदाई के दौरान मजदूर को 10 लाख का हीरा मिला
मजदूर ने 200 रुपये के किराये पर 3 महीने के लिए खुदाई के लिए पट्टा लिया था
खुदाई के दूसरे ही दिन मजदूर को 4.33 कैरट का हीरा मिल गया
भोपाल
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के खदान में खुदाई के दौरान एक मजदूर को 4.33 कैरट का हीरा मिला है। मजदूर ने दो दिन पहले खदान 200 रुपये में पट्टे पर लिया था। अधिकारियों ने बताया कि मजदूर को मिले हीरे की बाजार में कीमत 10 लाख है। हीरे की नीलामी के बाद मजदूर को यह पैसे मिलेंगे।
दूसरे ही दिन मिला हीरा
जानकारी के मुताबिक, पन्ना जिले के शाहनगर के रहने वाले वसंत सिंह मजदूरी का काम करते हैं। बीते 25 सितंबर को कल्याणपुर इलाके में उन्हें 200 रुपये के किराए पर 6m x 4m का पट्टा आवंटित किया गया था। इस पट्टे पर उन्हें अगले तीन महीने तक खुदाई की अनुमति थी लेकिन खुदाई के दूसरे ही दिन सिंह की किस्मत के दरवाजे खुल गए। शनिवार को खदान से मिले पत्थरों को धोते हुए उन्हें एक चमकता पत्थर मिला।
होगी नीलामी
सिंह इसे पाकर खुशी से झूम उठे और सबसे पहले भागकर घर पहुंचे। उन्होंने घरवालों को पत्थर दिखाया और फिर पन्ना डायमंड ऑफिसर एसएन पांडेय के पास इसकी जांच के लिए ले गए। वहां पता चला कि यह पत्थर 4.33 कैरट का हीरा है। पांडेय ने बताया कि सिंह ने हीरा उनके ऑफिस में जमा करा दिया है। इसके लिए आने वाले किसी भी दिन इसकी नीलामी आयोजित की जाएगी और इससे मिले पैसों में से 11.5 प्रतिशत की सरकारी रॉयल्टी और 2 प्रतिशत के अन्य करों को काटकर शेष धन वसंत सिंह को सौंप दिया जाएगा।(साभार नवभारत टाईम्स)
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
बिलासपुर08/09/202612 से 16 घंटे की ड्यूटी, आराम भी नहीं… सुरक्षा के सवाल पर रेलवे रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना…
बिलासपुर08/09/2026बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर… साय सरकार में विकास की रफ्तार से बदल रहा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से गांवों को मिली बड़ी सौगात…
बिलासपुर07/09/2026मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास,, बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख देने की घोषणा,, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का दिखा भव्य संगम
