एसीबी कंपनी के सैनिक माइनिंग कैम्प में गार्डों को बंधक बनाकर 31 लाख रुपये की लूट…
कोरबा // जिले में देर रात दीपका थाना क्षेत्र में एक और सनसनीखेज लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस इस मामले में तहकीकात कर रही है कि मामला वाकई में लूट का है या कुछ और ?
बहरहाल जो खबर क्षेत्र में फैली है उसके मुताबिक दीपका थाना अंतर्गत संचालित आर्यन कोल बेनिफिकेशन एसीबी कंपनी के सैनिक माइनिंग कैम्प में शनिवार-रविवार की मध्य रात करीब 1 बजे यह वारदात हुई। जनचर्चा के अनुसार कैम्प में तीन नकाबपोश पीछे खिड़की के रास्ते अंदर घुसे और यहां तैनात गार्डों को बंधक बनाकर हथियार की नोक पर करीब 31 लाख रुपये नगद लूटकर फरार हो गए। यह इतनी बड़ी रकम कर्मचारियों को वेतन भुगतान के लिए रखा होना बताया जा रहा है। वारदात को कितने लोगों ने अंजाम दिया, इसकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है ।दीपका पुलिस इस मामले में कुछ नहीं बता रही। दूसरी तरफ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा, एएसपी कीर्तन राठौर व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दिए हैं। कैम्प में इतनी बड़ी रकम रखी गई है, इसकी जानकारी आखिर किस-किस को थी और इतनी बड़ी रकम को सुरक्षित तरीके से रखने में क्या लापरवाही बरती गई या फिर माजरा कुछ और ही है या हकीकत में लूट जैसी कोई घटना हुई है, पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
Author Profile
Latest entries
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
बिलासपुर28/08/2026हादसा : दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट का टायर फटा,, पायलट ने संभाली स्थिति,, प्रयागराज उड़ान रद्द…
