कल रात व्यापार विहार में हुई चाकूबाजी के तीन आरोपियों को तारबाहर पुलिस ने किया गिरफ्तार…
अक्टूबर, 29/2021, बिलासपुर
व्यापार विहार में कल रात हुई चाकूबाजी मामले में तारबाहर पुलिस ने तालापारा क्षेत्र से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना प्रयुक्त चाकू और ऑटो को भी जप्त किया है।

सीएसपी मंजुलता बाज ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की तालापारा का रहने वाला कबीर महानदिया और उसके 2 दोस्त धर्मेंद्र खांडे और पवन नाग ऑटो में घूम रहे थे फिर शराब पीने का प्लान बनाया। पीड़ित विनोद कुमार व्यापार विहार में से ट्रक ने सामान लेकर जा रहा था जिसे कबीर और उसके दोस्तों ने रोका और उसे चाकू दिखा कर डराने धमकाने लगे उससे शराब के लिए पैसे की मांग करने लगे पैसा देने से मना करने पर तीनों आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया जिससे पीड़ित को गंभीर चोटें आई है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद तारबाहर टीआई जेपी गुप्ता ने तत्काल टीम बना कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी व्यापार विहार के करीब 50 कैमरों की जांच की गई सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी की पहचान तालापारा के कबीर महानदिया के रूप में कि गयी पुलिस टीम ने दबिश देकर कबीर को गिरफ्तार किया पूछताछ में उसने चाकूबाजी की घटना को अपने दोस्तों के साथ अंजाम देने की बात कही कबीर की निशानदेही पर उनके दोनों दोस्त धर्मेंद्र और पवन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही की।
Author Profile
Latest entries
अपराध15/05/2026रात्रि गश्त में पुलिस को सफलता : स्कूटी की डिक्की से चाकू और कैची बरामद, दो युवक गिरफ्तार…
अपराध15/05/2026फर्जी पुलिस बन हाईवे पर लूट: ट्रक चालक को जेल भेजने की धमकी देकर 9 बोरी तंबाखू और नकदी ऐंठने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार…
बिलासपुर14/05/2026सूने मकानों की रेकी कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार का सामान बरामद…
अपराध13/05/2026मोपका के जायसवाल ढाबे पर पुलिस का छापा, शराबखोरी का अड्डा चला रहा था संचालक गिरफ्तार,, देशी शराब और बियर जप्त..
