कलेक्टर ने ली व्यापारी संघ की बैठक ,,
कोरोना से बचाव के लिए सभी को सर्तक करने जिला प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च ,,
मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का किया आव्हन ,,
लोगों को जागरूक करने कलेक्टर एवं एस.पी. निकले सड़कों पर ,,

बिलासपुर // कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने बढ़ते कोरोना मामले को लेकर जिले के व्यापारी संघ की बैठक मंथन सभा कक्ष में ली। बैठक में 35 संघों के अध्यक्ष शामिल हुए। कोरोना संक्रमण की प्रभावी रोकथाम के लिए व्यापारियों ने आम सहमति से अपनी दुकानें एवं प्रतिष्ठान शाम 7 बजे तक बंद करने का स्वंय ही निर्णय लिया। व्यापारियों ने बिना मास्क के सामान नहीं देने पर भी सहमति जताई। कलेक्टर ने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों में अनिवार्य रूप से सेनेटाइजर एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का निर्देश दिए ।

बैठक के पश्चात् कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आम नागरिकों को जागरूक करने जिला प्रशासन ने शुक्रवार को शहर में फ्लैग मार्च किया। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर, पुलिस अधीक्षक प्रंशात अग्रवाल , नगर निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय, एवं एस.डी.एम. देवेन्द्र पटेल के साथ प्रशासनिक एवं पुलिस अमले ने शहर के विभिन्न चौक से गुजरते हुए सभी से मास्क लगाने, सार्वजनिक दूरी का पालन करने, अकारण सार्वजनिक स्थलों पर न घूमने की हिदायत दी ।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
प्रशासन26/03/2026दस्तावेजों में अलग अलग नाम और जाति,, फर्जी दस्तावेज से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने कमला सिंह पर लगा आरोप,, कलेक्टर जनदर्शन में बड़ा खुलासा,, एफआईआर की मांग…
