• Mon. Nov 9th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने ली व्यापारी संघ की बैठक ,, कोरोना से बचाव के लिए सभी को सर्तक करने जिला प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च ,, लोगों को जागरूक करने कलेक्टर व पुलिस कप्तान निकले सड़कों पर ,,

कलेक्टर ने ली व्यापारी संघ की बैठक ,,

कोरोना से बचाव के लिए सभी को सर्तक करने जिला प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च ,,

मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का किया आव्हन ,,

लोगों को जागरूक करने कलेक्टर एवं एस.पी. निकले सड़कों पर ,,

बिलासपुर // कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने बढ़ते कोरोना मामले को लेकर जिले के व्यापारी संघ की बैठक मंथन सभा कक्ष में ली। बैठक में 35 संघों के अध्यक्ष शामिल हुए। कोरोना संक्रमण की प्रभावी रोकथाम के लिए व्यापारियों ने आम सहमति से अपनी दुकानें एवं प्रतिष्ठान शाम 7 बजे तक बंद करने का स्वंय ही निर्णय लिया। व्यापारियों ने बिना मास्क के सामान नहीं देने पर भी सहमति जताई। कलेक्टर ने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों में अनिवार्य रूप से सेनेटाइजर एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का निर्देश दिए ।

बैठक के पश्चात् कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आम नागरिकों को जागरूक करने जिला प्रशासन ने शुक्रवार को शहर में फ्लैग मार्च किया। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर, पुलिस अधीक्षक प्रंशात अग्रवाल , नगर निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय, एवं एस.डी.एम. देवेन्द्र पटेल के साथ प्रशासनिक एवं पुलिस अमले ने शहर के विभिन्न चौक से गुजरते हुए सभी से मास्क लगाने, सार्वजनिक दूरी का पालन करने, अकारण सार्वजनिक स्थलों पर न घूमने की हिदायत दी ।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
बिलासपुर में पटवारियों ने जलाया शासन के आदेश का पुतला, आंदोलन उग्र करने की चेतावनी.. प्रदेश अध्यक्ष के निलंबन से बढ़ा आक्रोश, एक महीने से काम बंद हड़ताल पर हैं पटवारी..
छत्तीसगढ़ में पटवारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 50 से अधिक निलंबित… 5 हजार पटवारियों को शो-कॉज नोटिस, संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप पर भी गिरी गाज
आस्था के महापर्व छठ की तैयारी आरम्भ, तोरवा छठ घाट पर छठ घाट समिति पूजा कार्यालय का विधिवत शुभारंभ.. 26 वर्षों से अरपा तट पर लोक आस्था का संगम बन रहा छठ महापर्व, 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होंगे अनुष्ठान..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed