बिलासपुर // कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना संदिग्धों के सम्पर्क में आने वालों अथवा बाहर से यात्रा करके शहर पहुंचने वाले सभी लोगों से कलेक्टर डॉ. संजय अलंग ने दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए क्वैरैन्टाइन में रहने की अपील की है। बाहर से आये प्रत्येक व्यक्ति को इसकी सूचना देना तथा क्वैरैन्टाइन में रहना आवश्यक है अन्यथा उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
कलेक्टर ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से 57 टूरिस्ट बसों में यात्रा करते लगभग एक हजार यात्री हाल के दिनों में बिलासपुर पहुंचे हैं। इन सबको क्वैरेन्टाइन में रखा जा रहा है। इसके अतिरिक्त अन्य प्रांतों से लौटे मजदूरों को भी क्वैरेन्टाइन किया जा रहा है।
गुरु घासीदास केन्द्रीय विवि की कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता और उप-महाधिवक्ता सुश्री हमीदा सिद्दीकी ने अपनी यात्रा के बारे में जिला प्रशासन को सूचित किया। इसके बाद उन्हें उनके निवास पर क्वैरैन्टाइन पर रखा जा रहा है।
क्वैरैन्टाइन के दौरान व्यक्ति को 14 दिन निगरानी में रखा जाता है। उन्हें अपने निवास पर रहना है और किसी से भी सम्पर्क नहीं करना है। इस अवधि में चिकित्सक उनकी निगरानी भी करेंगे तथा लक्षण मिलने पर जांच की जायेगी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized24/06/2026भरारी पंचायत में आरक्षण नियमों का उल्लंघन,, रोजगार सहायक के SC आरक्षित पद पर OBC वर्ग से काम कराने का आरोप,, अंबेडकर सेना ने की जांच की मांग,, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…
अपराध23/06/2026जेल में मर्डर,, कैदी ने कैदी की कर दी हत्या,, खूनी वारदात से जेल में हड़कंप…
बिलासपुर23/06/2026सिम्स के पीछे रोड पर मिला नवजात का भ्रूण,, रिवर व्यू में टहल रहे लोगों ने दी पुलिस को सूचना…
बिलासपुर23/06/2026नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म,, सेंट जेवियर स्कूल के शिक्षक के खिलाफ आक्रोश… राष्ट्रपति और राज्यपाल से न्याय की गुहार,, आरोपी शिक्षक को मिले फांसी,, सेन समाज ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी….
