• Sun. Oct 18th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

कोविड-19 : छत्तीसगढ़ में फिर हुआ कोरोना ब्लास्ट… गुरुवार को मिले 887 नए पॉजिटिव केस तो 6 की हुई मौत…

बिलासपुर // कोविड-19 कोरोना महामारी ने फिर से पूरे देश में अपना आतंक मचाना शुरू कर दिया है। केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार फिर एक बार कोरोना की वजह से चिंतित नजर आ रहे हैं। देश सहित राज्यों में भी जांच बढ़ने के साथ ही पॉजिटिव मामले लगातार सामने आने लगे है। छत्तीसगढ़ में बुधवार की तुलना में गुरुवार को कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या अधिक रही। बुधवार को 1 दिन में पूरे प्रदेश में 856 नए संक्रमित मरीज मिले थे। जबकि गुरुवार को 1 दिन में मिलने वाले संक्रमित मरीजों की संख्या 887 रही। गुरुवार को रायपुर में 287 दुर्ग में 240 बिलासपुर में 58 सरगुजा में 36 राजनांदगांव में 46 नए संक्रमित मरीज मिले तो वही बालोद में 10, बेमेतरा में 20, धमतरी में 17, बलौदाबाजार में 17, महासमुंद में 21, रायगढ़ में 18, जांजगीर में 16, सरगुजा में 36, कोरिया में 25, सूरजपुर में 10, तो जशपुर में 20 नये मरीज सामने आए हैं। वही प्रदेश में 6 मौतें हुई है जिनमें 3 मौतें दुर्ग में, 2 कवर्धा और 1 जांजगीर-चांपा में हुई है। देखिए चार्ट…प्रदेश की न्यायधानी की बात करें तो बिलासपुर में आज कोरोना के 58 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। शहर के उत्तर से दक्षिण छोर तक पॉजिटिव केसेस मिलने का सिलसिला एक बार फिर शुरू होता दिख रहा है.. अनदेखी और लापरवाही की वजह से कोरोना फिर एक बार अपने पैर पसारता नजर आ रहा है।बिलासपुर में गुरुवार को व्यापार विहार मंगला सरकंडा तोरवा समेत कई जगहों से कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। 11 साल के बच्चे से लेकर 82 साल के बुजुर्ग तक शहर में कोरोना संक्रमित मिले हैं। खतरे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज एक बार फिर प्रधानमंत्री ने देश भर के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना को लेकर बैठक कर चर्चा की।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, IPS अधिकारियों के तबादले, कई को मिली नई जिम्मेदारी !
ब्रेकिंग छत्तीसगढ़: झीरम नरसंहार में 13 साल बाद आया फैसला, 10 आरोपियों को फांसी की सजा, लेकिन कई सवाल बाकी, बड़े चेहरों की भूमिका पर उठे सवाल ?.. पीड़ित डॉ. विवेक बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले- अधूरे न्याय के खिलाफ जाएंगे सुप्रीम कोर्ट..
मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed