छग मानसून सत्र के 3रे दिन रही सदन में गहमागहमी… विधायक शैलेष पांडे ने उठाया सीवरेज , अवैध प्लाटिंग, जमीन कब्जा सहित जेल में बंदियों की मौत का मामला…
बिलासपुर, जुलाई, 24/2022
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन में काफी गहमागहमी रही इस बीच बिलासपुर के विधायक शैलेष पांडे ने एक बार फिर सीवरेज के जिन्न को बाहर निकाला और सदन में गंभीरता से इस मुद्दे को उठाया इसके अलावा उन्होंने शहर में हो रहे अवैध प्लाटिंग, कालोनियां, बिना नक्शा निर्माण, जमीन कब्जा के अलावा केंद्रीय जेल में हुई बंदी की मौतों को लेकर आवाल कोई है। उन्होंने नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया से सवाल किया है कि सीवरेज परियोजना के अंतर्गत 1जनवरी 2019 से 31 जनवरी 2022 तक कितना भुगतान किया गया इसके अलावा कम्पनी का कितना कार्य अभी लंबित है। इसके अलावा उन्होंने गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू से भी सवाल पूछा है कि केंद्रीय जेल में 1 जनवरी 2019 से 31 मई तक कितने बंदियों की मौत हुई है और उनके क्या कारण रहे ।
शैलेष पांडे के सवाल पर मंत्री शिव डहरिया ने जवाब देते हुए कहा है कि बिलासपुर नगर निगम के सीवरेज परियोजना के अंतर्गत इस अवधि में कंपनी को 13.41 करोड़ का भुगतान होने की जानकारी दी है। उन्होंने लंबित कार्य की भी जानकारी सदन में देते हुए कहा कि सीवर लाइन की 3.47 किलोमीटर तो मेनहोल 170 लगाने के कार्य बाकी है। प्रॉपर्टी चेम्बर का 146.77 किलोमीटर काम शेष है।
केंद्रीय जेल में हुई बंदियों के मौत के सवाल पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जवाब देते हुए कहा है की 01 जनवरी, 2019 से 31 मई, 2022 के बीच केन्द्रीय जेल बिलासपुर में जेल के अंदर किसी भी बंदी की मृत्यु नहीं हुई है। केन्द्रीय जेल बिलासपुर में परिरूद्ध कुल 35 बंदियों (27 दण्डित बंदी एवं 08 विचाराधीन बंदी) की मृत्यु जेल के बाहर छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान एवं अपोलो अस्पताल में हुई है। बंदियों की मृत्यु बीमारी की वजह से हुई है। किसी भी जेल अधिकारी एवं कर्मचारी के विरूद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
