कोरबा // वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के कार्यों में कभी भी पारदर्शिता नजर नही आती जिसके कारण अक्सर वन विभाग पर भ्रष्टाचार व घोटाले के आरोप लगते रहते हैं। लगातार कोई ना कोई भ्रष्टाचार का मामला उजागर होता रहता है। चाहे वो मजदूरों की मजदूरी देने का हो या पौधा रोपण का या जंगल मे उत्खन व सड़क निर्माण के मामले हो कही ना कही मामले सामने आते ही रहते है। जिससे प्रदेश में वन विभाग की काफी बदनामी होती है। रेंजरों पर भी घोटाले के आरोप लगते रहते है हालांकि कुछ रेंजर अपनी पूरी ईमानदारी से काम करते है पर सिस्टम से कोई बच नही पता। देखा जाए तो अधिकांश रेंजरों के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लग चुका है।
वन विभाग द्वारा वन मण्डल में किये गए कार्यो के लिए जो राशि जारी होती है। वह उस रेंज के रेंजर के खाते में राशि जारी की जाती है। जिसने वन मण्डल में कार्यो को सम्पादित किया है। इसमें से अधिकांश मण्डल के रेंजर राशि का भुगतान हो जाने के बाद भी कार्यो को पूरा करने वाले मजदूरों को राशि का भुगतान करने में कोताही बरतने का काम करते है और उसे अन्य मदों में खर्च कर देते है। जिससे रेंजरों के खिलाफ मजदूर वर्ग को आवाज बुलंद करनी पड़ती है । उसके बाद भी मजदूरो का भुगतान नही हो पाता है । ऐसे मामलों को लेकर उन रेंजरों को भी परेशानी होती है जो अपना कार्य भलीभांति करते है । इन्ही मामलो को लेकर पूरे प्रदेश के रेंजर चाहते हैं कि फॉरेस्ट के सभी कामों का भुगतान अन्य भुगतानो की तरह सीधा वन मंडल कार्यालय से श्रमिकों के खाते में किया जाए ।

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वर्तमान में ऐसा कोई सिस्टम लागू नही है जिसके कारण वन मण्डल में पारदर्शिता नही आ रही हो। कार्यों में पारदर्शिता लाने यह अत्यंत आवश्यक है की वन मण्डल में भी अन्य भुगतानों की तरह किये गए कार्यो का भुगतान सीधे मजदूरों के खाते में किया जाए । इन्ही बातों को लेकर विगत दिनों प्रदेश के रेंजर एसोसिएशन ने बैठक ले कर यह निर्णय लिया है कि प्रदेश में वन मण्डलों में किये जाने वाले कार्यो का भुगतान सीधे मजदूरो के खाते में विभाग स्वयं करे । जिससे वह मण्डल के कार्यो में पारदर्शिता आ सके। छत्तीसगढ़ फारेस्ट रेंजर एसोसिएशन ने वनमंडलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि मजदूरो का भुगतान सीधे उनके खाते में किया जाए।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
