रिहायशी इलाके से शराब दुकान हटाने बीपी सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।
बिलासपुर // चुचुहियापारा के बाद देवरीखुर्द मे शिफ्ट की गई शराब दुकान को लेकर यहां के नागरिकों ने विरोध शुरू कर दिया है ।गुरुवार को देवरीखुर्द वार्ड नंबर 42 के लोगों ने सैकड़ों की संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधीश को शराब दुकान दुसरी जगह खोले जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा ।

स्थानीय सामजिक कार्यकर्ता व भाजपा नेता बीपी सिंह के नेतृत्व में पहुंचे सैकड़ो लोगों ने कलेक्टर को शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर मांग पत्र दिया है । इस मामले में देवरीखुर्द के सामजिक कार्यकर्ता बीपी सिंह ने बताया की हाईवे पर शराब दुकान खोले जाने से देवरीखुर्द सहित इस सड़क से गुजरने वाले लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है शराब दुकान से कुछ ही दूरी पर आदिवासी कन्या छात्रावास है साथ ही देवरीखुर्द व
हेमुनगर भी इस शराब दुकान के आसपास है । मेन रोड से हो कर कई छात्र छात्राएं
व आम नागरिक आवाजाही करते है। शराब दूकान खुलने से लोगो में आसामाजिक
तत्वों व नशेड़ियो का भय व्याप्त हो गया है ।

शराब दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग को लेकर देवरीखुर्द के सैकड़ो लोगो सहित भाजपा कार्यकर्ताओ ने
कलेक्टर को ज्ञापन सौपा और शराब दुकान जल्द हटाने की मांग की इस दौरान
देवरीखुर्द के बीपी सिंह ,जुगल किशोर झा राम कुमार ,कमलेश चावड़ा सुनील,प्रमोद सागर, श्रवण साहू, लोकेश कुमार, शंभू दास मानिकपुरी, राजकुमार सिंह,बैशाखू कोल ,करण साहू देवांगन जी, अवधेश प्रसाद ,बजरंग पटेल ,विनोद शुक्ला ,रितेश नायक, पंकज सिंह, अर्जुन गोंड ,रीता सिंह ,सुमित्रा शर्मा, सीता शर्मा, रानी, दुर्गा वस्त्र कार, पूर्णिमा साहू, वर्षा लालवानी,जानकी बाघ, हर्षा अधिकारी, नंदिता कंचन सिंह, सरस्वती कुंभकार, मेनका ध्रुव, शिवानी विश्वकर्मा, राजा शर्मा ,शम्भू चौहान ,बनारसी,सीताराम,
समेत सैकड़ो कि संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आम नागरिक मौजूद थे ।
Author Profile
Latest entries
राजनीति12/09/2026तारा कोल ब्लॉक पर दीपक बैज का भाजपा सरकार पर हमला: बोले- जंगल काटकर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की साजिश, आवंटन रद्द करे सरकार… संगठन सृजन अभियान के समापन पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने साधा निशाना, कहा- जनता के मुद्दों पर अर्जुन की तरह लक्ष्य साधकर लड़ेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
Uncategorized12/09/2026बिना नक्शा पास कराए तान दी तीसरी मंजिल, अवैध निर्माण के साथ अवैध कब्जा और होर्डिंग्स भी… निगम सिर्फ नोटिस तक सीमित…
बिलासपुर11/09/2026सेल्फी का शौक पड़ा भारी, एक को बचाने नदी में कूदे दो छात्र, तेज बहाव में तीनों लापता, हसदेव नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे थे 8 छात्र-छात्राएं, तलाश जारी…
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
