राज्यपाल से नवनियुक्त मुख्य सचिव आर. पी. मण्डल ने की सौजन्य मुलाकात ।।

रायपुर // राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से गुरुवार को राजभवन में नवनियुक्त मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल और आज 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने जा रहे मुख्य सचिव सुनील कुजूर ने सौजन्य मुलाकात की। राज्यपाल ने आर.पी. मण्डल को नये दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी, वहीं सुनील कुजूर को उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों के लिए बधाई दी। राज्यपाल ने सुनील कुजूर एवं आर.पी. मण्डल को स्मृति चिन्ह भेंट की। राज्यपाल को नये मुख्य सचिव श्री मण्डल ने छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सोनमणि बोरा भी उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
अपराध15/11/2026छेड़छाड़ की शिकायत के बाद पीड़िता पर केस वापस लेने का दबाव, झूठे मामले में फंसाने और धमकी देने का आरोप…
धर्म-कला -संस्कृति15/11/20261 किमी घाट पर गूंजी सेवा की झाड़ू, छठी मैया के जयकारों से महका अरपा तट, श्रमदान से चमका तोरवा छठ घाट.. सेवा और समर्पण से ही भव्य बनता है छठ महापर्व : प्रवीण झा..
मनोरंजन14/11/2026अग्रवाल प्रीमियर लीग 2.0 का आगाज 17 दिसंबर से, मिनी स्टेडियम में दिखेगा क्रिकेट का रोमांच..विजेता टीम को मिलेगा 2.22 लाख रुपए का पुरस्कार..
बिलासपुर14/11/2026सेवा के 10 साल, शिक्षा के नाम… बिलासपुर राउंड टेबल 283 ने बदली सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई की तस्वीर..
