एक तरफ कोरोना की टेंशन और लोगों को समझाइश दूसरी तरफ जन्मदिन की पार्टी और नियमों की उड़ती धज्जियां..
बिलासपुर // कोरोना काल में जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों द्वारा जनता से कोविड गाइडलान का पालन करने व सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने, कोरोना महामारी से बचने के लिए सलाह देते रहे और प्रशासन के द्वारा कई अभियान भी चलाया गया। लेकिन जब खुद जिम्मेदार जनप्रतिनिधि, राजनेता इस महामारी में लापरवाही बरतते है तो इन्हें कौन समझाइस देगा और आम जनता पर त्वरित कार्यवाही करने वाली पुलिस- प्रशासन क्या इन जनप्रतिनिधियों पर कार्यवाही करेगा या नियम सिर्फ आम जनता के लिये ही है।

जनप्रतिनिधि, नेता जब अपना जन्मदिन मनाते हैं तब उन्हें नियमों और खतरे की कोई परवाह नहीं रहती बिलासपुर जिले में ऐसा ही एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। जिले के तखतपुर विधानसभा की विधायक और संसदीय सचिव रश्मि सिंह द्वारा अपने जन्मदिन पर कार्यक्रम रखा गया जहां सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों और कोरोना के खतरे को दरकिनार करते हुए जमकर नियमों की धज्जियां उड़ाई गई और लोगो की जान खतरे में डाली गई एक तरफ जिला कलेक्टर द्वारा सार्वजनिक आयोजनों में प्रतिबंध लगाया गया वहीं दूसरी ओर खुलेआम संसदीय सचिव को कार्यक्रमों में शामिल होते देखा गया इतना ही नहीं कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना तो छोड़िए कई जगहों पर किसी ने मास्क लगाना तक जरूरी नहीं समझा था सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। ऐसे में ये कोरोना महामारी को दावत देते नजर आए।

अब सवाल उठता है कि जहां पुलिस प्रशासन व्यापारी और आम लोगो के द्वारा अगर कोविड नियमो का उल्लंघन किया जाता है तो उन पर हजारों रुपयों का चालान काट कर तत्काल कार्यवाही की जाती है लेकिन वही जिम्मेदार विधायक और संसदीय सचिव ग्रामीण अध्यक्ष सहित कार्यक्रम में मौजूद तमाम नेता और कार्यक्रम में शामिल लोगों पर क्या प्रशासन कार्यवाही करने की हिम्मत जुटा पायेगा या नियम कायदों में रहने की सलाह सिर्फ आम जनता को दी जाती रहेगी और ऐसे जनप्रतिधि नियमों को ताक पर रख ऐसे ही लोगो की जान सांसत में डालते रहेंगे। कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में जारी होने के बाद लोगो के बीच चर्चा का विषय बन गया है लोग इसका विरोध कर रहे है और सवाल भी पूछ रहे की क्या नियम कायदे और कार्यवाही सिर्फ जनता के किये बने है जिम्मेदार पद पर बैठे लोगों पर कार्यवाही कौन करेगा।

Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
