दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 31 अगस्त, 2020 तक 04 लाख 02 हजार रेल यात्रियो को 25 करोड़ 97 लाख 46 हजार 228 रुपए रिफ़ंड किया …
बिलासपुर // रेलवे बोर्ड के दिशानिर्देशनुसार यात्रियों की सुविधा हेतु 22 मई 2020 से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर रेल मंडलो के विभिन्न आरक्षण काउंटर खोले गए हैं | रेल यात्रियों की बेहतर सुविधा हेतु आरक्षण केंद्र की संख्या योजनाबद्ध तरीके से बढ़ाई जा रही है | स्पेशल गाड़ियों के आरक्षण तथा रद्दीकरण दोनों कार्य किए जा रहे है | सभी काउंटरों में कोविड-19 के प्रोटोकाल के तहत मास्क पहनने व सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कार्य संचालित किए जा रहे हैं | साथ ही सभी को आरोग्य सेतु app का प्रयोग करने की सलाह भी दी जा रही है |
रेलवे बोर्ड के दिशानिर्देशनुसार रेल यात्रियो की सुविधा के लिए रेल रिफ़ंड के नियमो में कुछ बदलाव किया गया है । परिवर्तित नियमो के अनुसार यात्रा तिथि से 06 माह के अंदर रिफ़ंड ले सकते है । सभी आरक्षण केंद्रों से यात्रियों द्वारा आरक्षण तथा बडी संख्या में टिकटों का रद्दीकरण कराया जा रहा है ।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी आरक्षण केंद्रों से दिनांक 22 मई से 31 अगस्त, 2020 तक अनेक रेल यात्रियों ने आरक्षित टिकट बुकिंग कराई जिससे 03 लाख 46 हजार 185 यात्रियों ने टिकट रद्द कराये जिसके एवज में यात्रियों को 22 करोड़ 95 हजार 893 रुपए रिफ़ंड किए गए । इसी प्रकार ऑनलाइन एवं ई –टिकट से 56 हजार 062 यात्रियों ने टिकट रद्द कराये जिसके एवज में यात्रियों को 03 करोड़ 96 लाख 50 हजार 335 रुपए रिफ़ंड किए गए । इसी प्रकार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में कुल 04 लाख 02 हजार 246 यात्रियों ने टिकट रद्द कराये जिसके एवज में यात्रियों को 25 करोड़ 97 लाख 46 हजार 228 रुपए रिफ़ंड किए गए ।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/08/2026दो मजदूरों की मौत के बाद जागा निगम: स्वर्ण जयंती नगर में अवैध निर्माण पर कार्रवाई,, दीवार तोड़ी और 7 दिन की मोहलत…
बिलासपुर08/08/2026प्रेस क्लब अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ सहायक पंजीयक ने जारी किया आदेश,, सचिव कोषाध्यक्ष पद का नहीं बदल सकते प्रभार… पदाधिकारियों के बीच विवाद अब प्रशासनिक जांच और नियमों की कसौटी तक पहुंचा…
बिलासपुर07/08/2026बिलासपुर में बेखौफ अवैध निर्माण! बिना अनुमति तीसरी मंजिल का निर्माण,, शासकीय जमीन पर भी दुकानें ? निगम की कार्रवाई सिर्फ नोटिस तक सीमित? मुख्य मार्ग पर नियमों की खुलेआम अनदेखी, जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल…
Uncategorized04/08/2026निर्माणाधीन मकान में करंट का कहर,, छुट्टी के दिन पहुंचे दो मजदूरों की दर्दनाक मौत,, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल…
