दो विकास प्राधिकरणों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष नियुक्त ,,
रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के दो विकास प्राधिकरणों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति की है। डोंगरगढ़ के विधायक भुवनेश्वर बघेल को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है। इस प्राधिकरण के लिए दो उपाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। सरायपाली के विधायक किस्मत लाल नंद तथा सारंगढ़ की विधायक उत्तरी जांगड़े को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इसी तरह छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर डोंगरगांव के विधायक दलेश्वर साहू की नियुक्ति की गई है । रायगढ़ के विधायक प्रकाश नायक एवं चन्द्रपुर के विधायक रामकुमार यादव को इस प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर26/10/2026उल्टा चलो बिलासपुर में अनोखा प्रदर्शन.. सात साल के संघर्ष के बाद भी हवाई सुविधाएं अधूरी, हवाई सुविधा संघर्ष समिति ने निकाला उल्टा मार्च..
बिलासपुर25/10/2026बिलासपुर में बदहाल सड़क को लेकर चक्काजाम, सड़क पर उतरे मोहल्लेवासी.. धूल के गुबार और गड्ढों से रहवासी बेहाल… भूमिपूजन के 6 महीने बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं..
बिलासपुर24/10/2026बिलासपुर के शिव मेडिसिटी हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद परिजनों के गंभीर आरोप.. इंजेक्शन के ओवरडोज के बाद बिगड़ी महिला की हालत ? परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप…
बिलासपुर24/10/2026लोकल तड़का 4.0 का आयोजन 25 अक्टूबर को.. स्वाद, मनोरंजन और समाज सेवा का अनूठा संगम..
