• Tue. Feb 10th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

धान खरीदी केन्द्रों में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो :- कमिश्नर विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण ।

बिलासपुर // संभागायुक्त बी.एल.बंजारे ने शुक्रवार को बिल्हा एवं मस्तूरी विकासखंड के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समिति प्रबंधकों को सचेत किया कि धान खरीदी में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। ताकि किसानों को उनके उपज का वाजिब दाम मिले। किसानों के हित के लिये धान खरीदी शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में से है।

कमिश्नर ने मोपका, देवरी, जांजी, सीपत, बोदरी, धनिया, बिल्हा एवं बिटकुली धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया। बोदरी धान खरीदी केन्द्र में अब तक 44 किसानों के 24 लाख रूपये के 1320 क्विंटल, बिल्हा में 27 किसानों के 18.67 लाख रूपये के 1028 क्विंटल, बिटकुली में 77 किसानों के 46.20 लाख के 2544 क्विंटल, देवरी में 31 किसानों के 11.72 लाख के 643 क्विंटल, जांजी में 22 किसानों के 12.37 लाख के 678 क्विंटल, मोपका में 24 किसानों के 16.19 लाख के 890.80 क्विंटल, सीपत में 54 किसानों के 39.48 लाख के 2167.20 क्विंटल एवं धनिया में 27 किसानों के 12.66 लाख के 693.60 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।

कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की व्यवस्था, उठाव, भंडारण, धान की गुणवत्ता, तौल, बारदाना, छाया, पानी, प्रकाश एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद किसानों से भी चर्चा की। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *