नाबालिग को उसी के घर में डरा धमका कर 4 माह से बना रहा था शारीरिक संबंध …
आरोपी पहुंंच सलाखों के पीछे …
बाराद्वार // नाबालिग लड़की अपने परिजन के साथ 31 अगस्त को थाना बाराद्वार आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम बेल्हाडीह निवासी सुरेश कुमार साहू 27 मई 2020 की दोपहर जब वह घर में अकेली थी, तब उसके घर जाकर नाबालिग लड़की को कमरा में जबरन डरा-धमका कर उसकी मर्जी के खिलाफ आरोपी ने जबरदस्ती बलात्कार किया. उसके बाद से नाबालिग प्रार्थीया को शादी का प्रलोभन देकर लगातार 04 माह से शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस रिपोर्ट पर थाना बाराद्वार में अपराध क्रमांक 254/20 धारा 376, 506, 450 भादवि, 6 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया । घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक पारूल माथूर (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह अनुविभागीय पुलिस अधिकारी चांपा श्रीमती पदमश्री तवंर को अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर आज 01.09.2020 को आरोपी सुरेश कुमार साहू पिता लखन लाल साहू उम्र 20 वर्ष ग्राम बेल्हाडीह थाना बाराद्वार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर23/06/2026पाटलिपुत्र संस्कृत विकास मंच की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह… केंद्रीय मंत्री ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण झा सहित कार्यकारिणी सदस्यों को दिलाई शपथ…. संस्कृति से समाज को जोड़ने का संकल्प, नए भारत के सपनों को पूरा करेगा पाटलीपुत्र मंच: तोखन…
छत्तीसगढ़22/06/2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,, कई जिला आबकारी अधिकारियों के तबादले,, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं…
Uncategorized22/06/2026कोल वाशरी की धूल से बेहाल गांव,, विकास चाहिए, लेकिन विनाश नहीं,, कोल वाशरी विस्तार और जनसुनवाई के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण… स्वास्थ्य, खेती और जल स्रोतों पर संकट का आरोप; बोले- पहले मौजूदा हालात की हो स्वतंत्र जांच
Uncategorized21/06/2026पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच की नई कार्यकारिणी आज लेगी शपथ, प्रवीण झा बने अध्यक्ष, सुधीर झा सचिव…
