नाबालिग लड़की से दुष्कर्म आरोपी युवक गिरफ्तार
रायपुर जिले में आरोपी के घर में नाबालिग लड़की मिली
जांजगीर-चाम्पा // नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। नवागढ़ थाने के टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि परिजन ने 6 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है।

इस पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शूरु की। इस बीच पुलिस को नाबालिग लड़की के रायपुर जिले के खरोरा क्षेत्र के साकरी गांव में युवक धन्ना उर्फ धन्नू बाधे के घर में होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाबालिग लड़की को बरामद किया, वहीं पुलिस ने आरोपी युवक धन्ना उर्फ धन्नू बाधे को गिरफ्तार किया. आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, पाक्सो एक्ट भी जोड़ी गई. मामले में पुलिस की जांच चल रही है।
Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
