बिलासपुर // निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने गुरुवार को निगम सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन और राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने गलत डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने पर कंसल्टेंट कंपनी पील्लेवार को नोटिस जारी करने और पेमेंट काटने के निर्देश दिए। बैठक में सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मोर जमीन मोर मकान योजना की समीक्षा की गई। इस दौरान कई हितग्राहियों द्वारा मकान नहीं बनाने की सहमति देने और अन्य त्रुटियां सामने आई है। इसपर कमिश्नर श्री प्रभाकर पाण्डेय ने कंसल्टेंट कंपनी पील्लेवार को नोटिस जारी करने के साथ ही पेमेंट काटने के निर्देश दिए।
इस दौरान कमिश्नर पाण्डेय ने कार्य में लगे कर्मचारियों के साथ पूर्व मीटिंग में दिए गए डाटा के हिसाब में वर्तमान में कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान कार्य में तेजी लाने और टारगेट पूर्ण करने की बात कही। ऐसे जोन जहां कंसल्टेंट कंपनी के कम कर्मचारी हैं। उस जोन में कर्मचारी बढ़ाने और टारगेट बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन मल्टीस्टोरी बिल्डिंग निर्माण की समीक्षा की गई। इसपर भी कमिश्नर पाण्डेय ने निर्माण को पूर्ण कर जल्द से जल्द नए साइट में कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। इसके बाद अमृत मिशन के कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान भी दिए गए टारगेट के हिसाब से कार्य नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की गई और कार्य में तेजी लाने की बात कही गई। कमिश्नर श्री पाण्डेय रोड रेस्टोरेशन कार्य को तेज गति से करने की बात कही। इसी तरह एक साइट में खोदाई से लेकर पाइप लाइन बिछाने, हाइड्रोटेस्टिंग करने और फिर कनेक्शन व रोड रेस्टोरशन कार्य पूर्ण करने के बाद ही दूसरे साइट में कार्य करने के निर्देश दिए। इसके बाद राजस्व विभाग की संपत्तिकर और जलकर वसूली की समीक्षा की गई। इस दौरान स्पैरो कंपनी के अधिकारियों को इस साल 100 प्रतिशत कर वसूली करने के निर्देश दिए गए। इसी तरह बड़े बकायादारों की सूची बनाने और नोटिस जारी करने राजस्व अधिकारी को निर्देशित किया गया। बैठक में अधीक्षण अभियंता जीएस ताम्रकार, उपायुक्त मिथलेस अवस्थी, ईई पीके पंचातयती सहित विभागप्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
———–
3 दिनों में करें राशन कार्ड का वितरण
निगम के अंतर्गत कई वार्डों में राशन कार्ड वितरण पेंडिंग होने की बात सामने आई। इस पर सभी वार्ड के प्रभारियों को तीन दिनों के भीतर राशन कार्ड वितरण कार्य पूर्ण करने के निर्देश कमिश्नर पाण्डेय ने दिए।
———-
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
