बिलासपुर // विधानसभा चुनाव के वक़्त शहर में बनी चुनावी सड़को की गुणवत्ता की पोल बारिश में खुल गयी बारिश में सड़के उधड़ गयी थी जिस से शहर की सड़कों पे जगह जगह गड्ढे हो गए लेकिन निगम चुनाव नजदीक आते ही इन गड्ढेयुक्त सड़को की सुध ली जा रही है ,अब शहर की सड़कों का मरम्मत कार्य शुरू हो गया है।पहले दिन गौरव पथ से सड़कों का पेच वर्क शुरू हुआ। पेच वर्क के तहत शहर के 20 सड़कों का लगभग 30 किलोमीटर सड़क का मरम्मत किया जाएगा।

बरसात में जिन सड़कों में दरारे आने और गड्ढे होने की शिकायत थी। ऐसे सड़कों की तत्काल मरम्मत करने शासन ने निर्देशित किया था। शासन द्वारा ऐसी खराब सड़कों की सूची मंगाई थी, जिस पर शासन द्वारा सड़कों के मरम्मत के लिए विशेष बजट दिया गया। बजट मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने पर शहर के सड़कों का पेच वर्क शुरू कर दिया गया है। पहले दिन गौरव पथ में पेच वर्क शुरू कराया गया। पेच वर्क के तहत शहर भर के लगभग 30 किलोमीटर और 20 सड़कों का मरम्मत कराया जाएगा। निगम कमिश्नर प्रभाकर पांडेय ने सड़कों के पेच वर्क में पूर्ण रूप से गुणवत्ता बरतने और समय पर कार्य पूर्ण करने सभी जोन कमिश्नर को निर्देशित किया है।

5 और वार्ड कार्यालयो का हुआ शुभारंभ
निगम कमिश्नर प्रभाकर पांडेय के निर्देश पर 5 और मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय का शुभारंभ हुआ। 14 अक्टूबर को 5 और वार्ड कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इसमें वार्ड क्रमांक 1,2,4 के लिए सकरी जोन कार्यालय में, वार्ड क्रमांक 20, 21 के लिए विकास भवन में, वार्ड क्रमांक 31 से 34 के लिए शहीद विनोद चौबे सामुदायिक भवन में, वार्ड क्रमांक 40 से 44 तक के लिये जोन कार्यालय 6 तोरवा में, वार्ड क्रमांक 53 से 58 के लिए चिंगरागपारा सामुदायिक भवन में वार्ड कार्यालय शुरू किया गया। इसी तरह 7 अन्य वार्ड कार्यालय प्रस्तावित है, जो जल्द ही खुलेगा।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर26/10/2026उल्टा चलो बिलासपुर में अनोखा प्रदर्शन.. सात साल के संघर्ष के बाद भी हवाई सुविधाएं अधूरी, हवाई सुविधा संघर्ष समिति ने निकाला उल्टा मार्च..
बिलासपुर25/10/2026बिलासपुर में बदहाल सड़क को लेकर चक्काजाम, सड़क पर उतरे मोहल्लेवासी.. धूल के गुबार और गड्ढों से रहवासी बेहाल… भूमिपूजन के 6 महीने बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं..
बिलासपुर24/10/2026बिलासपुर के शिव मेडिसिटी हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद परिजनों के गंभीर आरोप.. इंजेक्शन के ओवरडोज के बाद बिगड़ी महिला की हालत ? परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप…
बिलासपुर24/10/2026लोकल तड़का 4.0 का आयोजन 25 अक्टूबर को.. स्वाद, मनोरंजन और समाज सेवा का अनूठा संगम..
