बिलासपुर // फैशन एफिनिटी 2021,ऑडिशन और कांपीटिशन में मिसेस छत्तीसगढ़ विनर का खिताब बिलासपुर की नीतू सुरेंद्र स्वर्णकार ने अपने नाम करने में सफलता हासिल की। यह कांपीटिशन 3 वर्गों में कराया गया था जिसमें मिस्टर, मिस व मिसेस छत्तीसगढ़ चुना गया है। यह प्रतियोगिता 19 दिसंबर 2019 को शहर के एक मॉल में आयोजित की गई थी। जिसमे लगभग 20 जिलों के 41 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
मिसेज छत्तीसगढ़ का खिताब जीतने वाली नीतू स्वर्णकार ने मीडिया से चर्चा में अपनी खुशी को जाहिर करते हुए यादगार पल पत्रकारों से साझा किये। नीतू स्वर्णकार ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार अपने दोस्तों और अपने पति को दिया । मिसेज छत्तीसगढ़ ने माना कि इन्ही सब के अहम योगदान और आशीर्वाद से उन्हीने इस खिताब को अपने नाम करने में कामयाबी पाई है।

गौरतलब है विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी संपूर्ण छत्तीसगढ़ के 20 जिलों में फैशन फयूशन 2021 के लिए अलग-अलग तिथियों में ऑडिसन एवं काम्पिटिशन आयोजित कराया गया था । जिसकी विजेता रही नीतु सुरेन्द्र स्वर्णकार रही । इसके बाद रायपुर क्लब परायसो मारूती लाईफ स्टाईल में 3 मार्च को मिस मिस्टर एवं मिससे छत्तीसगढ़ का प्रतिस्पर्धा आयोजित किया गया था जिसमें अलग-अलग जिलों से तीनों वर्गों के 41 प्रतिभागी शमिल हुए । स्पर्धा के निर्णायक दिन अलग-अलग रांउड में कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें मुझे मिसेस छ.ग. विनर का खिताब दिया गया प्रतियोगिता के अंत में सभी प्रतियोगियो से अलग-अलग सवाल पूछे गये जिसमें मुझसे दो बेटियों की माँ एवं वर्किंग वूमन होने के नाते पूछा गया कि संतान के लिए भगवान और माँ में बड़ा कौन होता है मेरे द्वारा जवाब में माँ उत्तर दिया गया क्यूंकि संतान को जन्म मां ही देती है और मां ही बताती है कि भगवान कौन है और मेरी सफलता में मेरे परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है । मीडिया से चर्चा करते हुए मिसेज छत्तीसगढ़ नीतू स्वर्णकार ने कहा की सफलता की कहानी मेरा परिवार है जिन्होंने हर कदम में मेरा साथ दिया है। अपनी इस जीत से गदगद नीतू का कहना है कि उनका अगला पड़ाव मिसेज इंडिया की ओर है और इसके लिए वे तैयारी में जुटी हुई है ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized16/08/2026बोदरी नगर पालिका में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने किया ध्वजारोहण,, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह…
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
