बिलासपुर // स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे नेहरू चौक से मंगला चौक तक चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य में अब नेहरू चौक को भी शामिल कर लिया गया है। इसके निर्देश महापौर रामशरण यादव ने कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय के साथ सौंदर्यीकरण कार्य के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिए। अब इस प्रोजेक्ट के तहत शहर की पहचान नेहरू चौक को संवारा जाएगा। आज सुबह महापौर रामशरण यादव और कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने स्मार्ट सिटी टीम के साथ नेहरू चौक से मंगला चौक तक किए जाने वाले सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण का सड़क पर पैदल चलकर जायजा लिया। इस दौरान महापौर ने अधिकारियों से कार्ययोजना की पूरी जानकारी ली.इस दौरान अधिकारियों ने बताया की नेहरू चौक से सत्ताइस खोली चौक तक चौड़ीकरण कर डिवाइडर बनाया जाएगा,उसके बाद मंगला चौक तक पहले से ही डिवाइडर बना हुआ है। नेहरू चौक से मंगला चौक तक सड़क के दोनों किनारें आकर्षक लैंड स्केपिंग किया जाएगा,साथ ही सड़क के दोनों ओर सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। सड़क के दोनों ओर फूटपाथ भी बनाया जाएगा,जिसकी मार्किंग की जा चुकी है तथा नेहरू चौक से एसपी आॅफिस तक डिस्पेंटल का कार्य प्रारंभ किया जुका है। इस पूरे कार्य के लिए वर्क आर्डर भी जारी कर दिया गया है.इस दौरान महापौर ने समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
