पति को जहर देकर कर दी हत्या, फिर प्रेमी संग हुई नौ दो ग्यारह ,,
अम्बिकापुर // विवाहिता ने अपने पति को जहर देकर मौत की नींद सुला दी। पत्नी ने पति को जहर देकर शौचालय में बन्द कर दिया और गांव के एक युवक के साथ भाग निकली। जहर खुरानी से गंभीर युवक को उपचार के लिए शहर के मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। घटना सूरजपुर जिले के भटगांव क्षेत्र की है। सूरजपुर जिले के नया भटगांव परकोली निवासी 29 वर्षीय पप्पू ठाकुर रक्षाबंधन में पत्नी को लेकर ससुराल कसकेला गया हुआ था। तीन दिनों तक कसकेला में रुकने के बाद उसने पत्नी को फिर घर चलने को कहा था। इसी बीच 6 अगस्त को पत्नी ने पति के खाने में कीटनाशक देकर शौचालय में बन्द कर दिया और भाग निकली। इसी बीच महिला के भाई ने अपने जीजा को शौचालय से बाहर निकाला। पति ने बताया कि पत्नी ने खाने में कीटनाशक दे दिया है और शौचालय में बन्द कर भाग गई है। युवक को परिजन ने मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया है और मर्ग कायम किया गया है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति02/04/2026महंगाई पर सियासत तेज : कांग्रेस का मोदी सरकार पर आर्थिक विफलता का आरोप,, रसोई से सफर तक महंगाई की मार,, पीस रहा आम आदमी…
Uncategorized02/04/2026पी.सी. ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी का आरोप: पुरानी अंगूठी की वापसी पर नहीं मिल रही उचित कीमत, सराफा एसोसिएशन ने एसपी से की शिकायत…
हाईकोर्ट02/04/2026ब्रेकिंग : 23 साल पुराने हत्याकांड में बड़ा फैसला,, अमित जोगी को लगा झटका,, हाईकोर्ट का सख्त आदेश 3 हफ्ते में करें सरेंडर…
बिलासपुर02/04/2026पी.सी. ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी का आरोप: पुरानी अंगूठी की वापसी पर नहीं मिल रही उचित कीमत, सराफा एसोसिएशन ने एसपी से की शिकायत…
