पुलिस मुख्यालय और रेंज मुख्यालय के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाया गया अभियान… विशेष अभियान के तहत लगातार 2 दिन और रात कोमबिंग गश्त की गई ,107 वारंटियों की तामिली… अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी व पूरा अमला अभियान में हुआ शामिल….
कई वर्षों पुराने स्थाई वारंट हुए तामिल… मारपीट , आबकारी ऐक्ट, एनडीपीएस एक्ट आदि प्रकरणों के है ये आरोपी… दीगर ज़िले में निवासरत वारंटी भी पकड़े गए…
बिलासपुर, फरवरी, 14/2022

पुलिस मुख्यालय एवं रेंज मुख्यालय के निर्देश पर जिले में स्थाई वारंट की तामीली के लिए विशेष अभियान चलाया गया। एसएसपी पारुल माथुर के निर्देशन में व एएसपी शहर व ग्रामीण के नेतृत्व में वारंट तामीली के लिए चलाए गए विशेष अभियान में सभी राजपत्रित अधिकारीगण व थाना-चौकी प्रभारी व उनकी टीम ने 48 घंटों में कुल 107 वारंट तामिल किए। इस अभियान में सर्वाधिक 13 वारंटी थाना सिरगिट्टी के द्वारा तामिल की गई इसके अलावा थाना सरकंडा व थाना चकरभाठा ने 12 , थाना रतनपुर 11,थाना तखतपुर 09 , थाना सिविल लाइन व कोटा , थाना कोतवाली 07 , थाना सीपत 06 , थाना बिल्हा व चौकी बेलगहना 05, थाना हैर्री, कोनी व मस्तूरी 03, थाना पचपेड़ी व तोरवा के द्वारा 01 वारंट तामिल किया है।

इस अभियान के तहत जिला कोंडागांव के 17 साल पुराने एक्सीडेंट के मामले के आरोपी को पकड़ा गया इसी प्रकार थाना तखतपुर के 9 साल पुराने एक्सीलेंट के प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार किया गया, तखतपुर के ही 498 के मामले का आरोपी 5 साल बाद पकड़ा गया ।

विशेष अभियान के तहत 9 साल से फ़रार मारपीट के स्थायी वारंट को सरकंडा पुलिस ने तमिल किया। वहीं आबकारी एक्ट,एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य मामलों के स्थाई व गिरफ़्तारी वारंटी तामिल किए गए है। जिले में अनुविभाग स्तर पर राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में वारंटियों की धरपकड़ हेतु थाना-चौकी प्रभारी व उनकी पुलिस की टीम लगी हुई थी। लम्बे समय से फरार आरोपियों के अपराध में संलग्न होने से न्यायालय द्वारा वारंट जारी किये जाने से कई शातिर वारंटी अपनी पहचान छिपाकर सीमावर्ती जिलों में रहने लगे थे। इस दौरान बिलासपुर पुलिस द्वारा 3 वारंटी जो वर्तमान में रायपुर ज़िले के निवासरत थे उन्हें भी वारंट तमिल किए गए तथा एक वारंटी कोंडागांव जिले का गिरफ्तार किया ।

वारंट तमिली पश्चात् वारंटियों का मुलाहिजा के कर सभी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। बिलासपुर पुलिस द्वारा इस तरह का विशेष अभियान समय समय पर चलाया जाएगा ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
