बढ़ रहे कोरोना के मरीज, पुलिस ने तेज की बिना मास्क की कार्रवाई ,,
एसपी प्रशांत अग्रवाल के आदेश पर अलग-अलग थाने में की गई 495 कार्रवाईयां ,,
बिलासपुर // जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों को देखते हुए पुलिस ने अब कड़ाई बरतना शुरू कर दिया है. बिना मास्क बाहर निकलने वाले और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज कर दी गई है. शुक्रवार को जिले भर में 495 ऐसे लोगों पर जुर्माना लगाया गया जो बिना मास्क पहने बाहर घूम रहे थे , साथ ही इन्हें कड़ी चेतावनी भी दी गई है ।
जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों को देखते हुए एसपी प्रशांत कुमार अग्रवाल ने सभी थानेदारों को कड़ाई बरतने के निर्देश दिए हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार से कड़ाई बरतते हुए थानेदारों ने बिना मास्क पहने बाहर निकल रहे लोगों पर कार्रवाई तेज कर दी है. पूरे जिले में 495 लोगों पर कार्रवाई भी गई ।
शहर के साथ ही ग्रामीण इलाको के थाना क्षेत्रों में की गई कार्यवाही ,,
इस दौरान मस्तूरी पुलिस ने 53, कोटा ने 21, बेलगहना ने 82, सीपत ने 85, सिविल लाइन ने 20, तारबाहर ने 42, तोरवा ने 60, सरकंडा ने 21, सकरी ने 7, सिरगिट्टी ने 7, हिर्री ने 15, तखतपुर ने 20, पचपेड़ी ने 12, रतनपुर ने 18 और सिटी कोतवाली ने 32 के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई ।
कार्यवाही के साथ ही लोगों को जागरूक भी कर रही पुलिस ,,
एएसपी सिटी ओपी शर्मा ने बताया कि सभी थानेदारों को निर्देश भी दिए गए हैं कि लोगों को जागरूक करने के लिए पैदल पेट्रोलिंग भी करें और लोगों को मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करें. साथ ही उन्हें चेतावनी भी दी जाए कि अगर नियमों का पालन नहीं किया गया तो उन पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
प्रशासन26/03/2026दस्तावेजों में अलग अलग नाम और जाति,, फर्जी दस्तावेज से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने कमला सिंह पर लगा आरोप,, कलेक्टर जनदर्शन में बड़ा खुलासा,, एफआईआर की मांग…
