पूर्व सांसद अनुरागी का निधन, भूमिपूजन कार्यक्रम स्थगित…
19 सितंबर 2021, बिलासपुर
बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद व पूर्व विधायक गोदिल प्रसाद अनुरागी के निधन के कारण रविवार को जिले में पीडब्लूडी विभाग अंतर्गत होने वाले भूमिपूजन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। मंथन सभा कक्ष में रखे गये इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वर्चुअली शामिल होने वाले थे। जैसे ही श्री अनुरागी के निधन की सूचना मिली मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत होने वाले भूमिपूजन कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया।
जिले में आज 26 करोड़ 4 लाख की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअली किया जाना था। इनमें रतनपुर से बादल महल कोटा रोड तक 5 किमी सड़क निर्माण, बोदरी बोड़सरा से खुड़ियाडीह होते हुए झाल तक पुल पुलिया सहित 4 किमी सड़क निर्माण, कोनी से सरस्वती शिशु मंदिर मार्ग तक 2.80 किमी पुलिया सहित सड़क निर्माण, टेकारी से पथराटाल 4 किलोमीटर सड़क निर्माण तथा मंगला से लोखंडी रेलवे फाटक तक 3.50 किमी टू लेन सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
Uncategorized01/07/2026मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,
बिलासपुर30/06/2026आरोप और सस्पेंशन… नगर निगम के हाई-प्रोफाइल विवाद ने फिर पकड़ा तूल,, 1.15 करोड़ के आरोपों वाला VIDEO वायरल… मामला फिर सुर्खियों में…
