बिलासपुर में कल 30 मई रविवार को पूर्व घोषित पूरे दिन का लाकडाउन अब नहीं होगा…
बिलासपुर कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर से इस बाबत पूछने पर उन्होंने कहा.. कल कोई लॉकडाउन नहीं होगा…
(शशि कोन्हेर)
बिलासपुर // पूरे प्रदेश की तरह बिलासपुर में भी जिला प्रशासन द्वारा अप्रैल माह से जारी लॉकडाउन को पूरी तरह अलविदा कर दिया गया है। अब नए नियमों के तहत व्यापारी तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठान के लोग गाइडलाइन के मुताबिक शाम को 6:00 बजे तक बेशक, अपना व्यवसाय कर सकते हैं। बिलासपुर के व्यवसायियों में लॉकडाउन की समाप्ति के बाद कल 30 मई को पड़ने वाले, पहले रविवार को, पूरे दिन का सख्त लॉकडाउन रहेगा या नही..? इसे लेकर बिलासपुर शहर समेत पूरे जिले के व्यापारियों में काफी ऊहापोह था। शहर के अधिकांश व्यापारी एक दूसरे से आज सुबह से यह चर्चा करते दिखे कि कल रविवार 30 मई को वे अपनी दुकानें खोल सकते हैं या नहीं.. कुछ व्यापारियों ने हम से भी संपर्क किया। बिलासपुर कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर से संपर्क किया गया। इस पर बिलासपुर कलेक्टर डॉक्टर सारांश मित्तर के द्वारा यह संदेश दिया गया कि..नहीं… कल कोई लॉकडाउन नहीं रहेगा..!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
