बिलासपुर // जिला प्रशासन ने ऐसे सभी लोगों को स्वयं सामने आकर अपने बारे में जानकारी देने के लिए कहा है जिन्होंने बीते एक माह के भीतर कटघोरा आना-जाना किया हो अथवा वे लोग जो वहां के संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आये हों।
कलेक्टर डॉ. संजय अलंग ने कहा है कि समीपवर्ती कोरबा जिले के कटघोरा में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है। अतएव बीते एक माह के भीतर कटघोरा आना जाना करने वाले सभी लोगों की जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है। जिले के ऐसे व्यक्ति जो कटघोरा के संक्रमित व्यक्तियों के सम्पर्क में आये हों, वे भी अपनी जानकारी दें। यह उनके स्वयं, परिवार, मोहल्ले तथा जिले की कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक है । जानकारी देने के लिए जिला कलेक्टोरेट में स्थापित कोरोना सहायता एवं नियंत्रण कक्ष के दूरभाष क्रमांक 07752 251000 तथा स्वास्थ्य विभाग के टोल फ्री नंबर 104 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized24/06/2026भरारी पंचायत में आरक्षण नियमों का उल्लंघन,, रोजगार सहायक के SC आरक्षित पद पर OBC वर्ग से काम कराने का आरोप,, अंबेडकर सेना ने की जांच की मांग,, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…
अपराध23/06/2026जेल में मर्डर,, कैदी ने कैदी की कर दी हत्या,, खूनी वारदात से जेल में हड़कंप…
बिलासपुर23/06/2026सिम्स के पीछे रोड पर मिला नवजात का भ्रूण,, रिवर व्यू में टहल रहे लोगों ने दी पुलिस को सूचना…
बिलासपुर23/06/2026नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म,, सेंट जेवियर स्कूल के शिक्षक के खिलाफ आक्रोश… राष्ट्रपति और राज्यपाल से न्याय की गुहार,, आरोपी शिक्षक को मिले फांसी,, सेन समाज ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी….
