रायपुर // पूर्व छात्रनेता एजाज ढेबर बने रायपुर के नए महापौर । सोमवार को हुए महापौर के चुनाव में एजाज ढेबर को रायपुर नगर निगम का नया महापौर चुना गया है, वे पिछले कार्यकाल में भी पार्षद रहे थे और इस बार निगम चुनाव में वे प्रदेश के सबसे ज्यादा वोटों से चुनाव जितने वाले पार्षद है, महापौर के लिए हुई वोटिंग के बाद मतगणना में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी एजाज ढेबर ने मृत्युंजय दुबे को हरा दिया है। एजाज ढेबर को 41 वोट मिले,वही निर्दलीय प्रत्याशियों ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया, जबकि बीजेपी के पक्ष 29 वोट ही पड़े।

आपको बता दे कि कांग्रेस से महापौर पद के लिए पार्षद प्रमोद दुबे,ज्ञानेंद्र शर्मा और एजाज ढेबर का नाम चल रहा था जिस पर एक राय नही बन पा रही थी लेकिन आज सुबह आखिरकार एजाज ढेबर के नाम पर मुहर लग गई। एजाज ढेबर के महापौर प्रत्याशी बनाये जाने के बाद उनकी जीत सुनिश्चित मानी जा रही थी। वही बीजेपी की ओर से महापौर के लिए पहले चार उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी करते हुए नामांकन भर दिया था। लेकिन बाद में तीन पार्षदों ने अपना नाम वापस ले लिया है। बाद में भाजपा ने महापौर प्रत्याशी मृत्युंजय दुबे को ही बनाया है। लेकिन चुनाव में वो हार गए ,रायपुर निगम में 70 सीट वाली निगम में महापौर के लिए 36 पार्षदों की जरूरत थी।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर29/03/2026लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’… गरीबों के आशियाने पर संकट: क्या ‘सुशासन’ में बेघर होंगे जरूरत मंद ? नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल…
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
