लॉकडाउन प्रभावित जरूरतमंदों को कलेक्टर ने अपने हाथों से भोजन परोसा ,,
सिख यूथ फेडरेशन द्वारा पुराने बस स्टैंड में रखा जा रहा है प्रतिदिन लंगर ,,

बिलासपुर // लॉकडाउन के दौरान जरूरतमदों को भोजन करा रही संस्था का उत्साह बढ़ाने के लिये कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर हनुमान मंदिर के पास, पुराना बस स्टैंड पहुंचे। उन्होंने अपने हाथों से गरीबों को भोजन भी परोसा।
नगर के युवाओं की संस्था आल इंडिया सिख यूथ फेडरेशन द्वारा लॉकडाउन के दौरान गरीब, बेघर, जरूरतमंदों को भोजन कराया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. मित्तर ने उनके इस कार्य की प्रशंसा करते हुए प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग की बात कही। लॉकडाउन के समय गरीब वर्ग को भोजन की व्यवस्था करने में कठिनाई होती है जिसके लिये सामाजिक संगठनों का प्रयास सराहनीय है। जिला प्रशासन द्वारा भी इन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है।

कलेक्टर ने पुराने बस स्टैंड में ड्यूटी कर रहे पुलिस-मित्र (एसपीओ) से भी मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया।
सिख यूथ फेडरेशन सड़क पर ड्यूटी करने वाले पुलिस जवानों और वालेन्टियर्स को भी प्रतिदिन चाय बिस्किट की सेवा दे रहे हैं वहीं पुराना बस स्टैंड के पास रहने वाले गरीब व भूखे लोगों को भोजन भी कराया जा रहा है। प्रतिदिन लगभग 100 लोग इसका लाभ ले रहे हैं। फेडरेशन द्वारा सड़क पर घूमने वाले पशुओं को भी आहार उपलब्ध कराया जा रहा है। फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार सतवीर सिंह ने बताया कि लंगर का मकसद है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोये। इस अवसर पर एसडीएम देवेन्द्र पटेल, फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार करण सिंह, जिलाध्यक्ष जसमीत सिंह एवं संस्था के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
