विधायक शैलेश पांडे ने पत्र लिख की मांग… बढ़ती गर्मी के मद्देनज़र छोटे बच्चों को स्कूल आने जाने की अनिवार्यता खत्म करने की मांग…
बिलासपुर, अप्रैल, 20/2022
गर्मी का मौसम शुरू होते ही प्रदेश सहित बिलासपुर में भी गर्मी अपने चरम पर है अप्रैल महीने में ही भीषण गर्मी पड़ने लगी है। लोगो को अब दोपहर में घर से निकालना दूभर हो गया । ऐसे में छोटे छोटे बच्चों का स्कूल आने जाने में बड़ी तकलीफ होने लगी है गर्मी से लू का खतरा छोटे बच्चों को होने लगा ऐसे में बच्चों की तबियत बिगड़ सकती है। बच्चो पर इसका विपरीत असर पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।
मामले की गंभीरता को लेते हुए शहर के विधायक शैलेश पांडे ने छोटे बच्चों को स्कूल आने जाने की अनिवार्यता खत्म करने की मांग की है। शैलेश पांडे ने प्रदेश के शिक्षा सचिव को एक पत्र लिखकर उनसे आग्रह किया है कि प्रदेश समेत बिलासपुर में आसमान से बरसती आग वाली भीषण गर्मी को देखते हुए छोटे बच्चों की स्कूली कक्षाएं गर्मी खत्म होते तक के लिए बंद कर दी जाएं।
विधायक ने अपने पत्र की प्रति संभागायुक्त और कलेक्टर बिलासपुर, संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग तथा शिक्षा अधिकारी को भी प्रेषित की है। शैलेश पांडे ने कहा कि उनसे बड़ी संख्या में ऐसे बच्चों के पालकों ने भेंटकर गर्मी खत्म होने तक के लिए छोटे बच्चों को स्कूल आने जाने की परेशानी से मुक्त करने अर्थात तब तक के लिए स्कूलों में छुट्टियां करने का आग्रह किया है।

Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
