बिलासपुर // रतनपुर में मेडिकल दुकान संचालक को एक साल पुराना ट्रैक्टर व् जेसीबी मशीन बेचने के लियेओलेक्स में विज्ञापन जारी करना महँगा पड़ गया। ठग ने 14 लाख 50 हजार में सौदा पक्का कर एडवांस फोन पे से खाते में ट्रांसफर करने का झांसा देकर खाता नंबर व् फोन नंबर लेकर उसके खाते से एक लाख 88 हजार 600 रूपये निकाल कर पार कर दिये। इसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात ठग के विरुद्ध जुर्म दर्ज किया है।
रतनपुर वार्ड क्रमांक 8 निवासी रविशंकर सिंह राजपूत मेडिकल दुकान संचालक हैं। उन्होंने ट्रैक्टर व् जेसीबी मशीन बेचने ओलेक्स में विज्ञापन दिया था। 9 फरवरी को उनके पास मंजीत फौजी नाम के व्यक्ति का फोन आया। उसने 14 लाख 50 हजार में खरीदने का सौदा पक्का किया। इसके बाद 11 फरवरी को फिर फोन आया। उसने फोन पे के माध्यम से 25 हजार एडवांस खाता में जमा कराने का झांसा देकर बैक खाते की जानकारी ली। इसके बाद उसने खाता में रकम जमा करने के बजाय 14 किश्त में उलटे उसके खाते से 1 लाख 88600 रुपये निकाल लिये। खाते से रकम निकलने के संबंध में बात करने पर उसने रकम वापस आ जाने की बात कही। इसके बाद ठग ने अपना मोबाइल बंद कर दिया है। रतनपुर पुलिस ने मामले में जुर्म दर्ज कर लिया है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर26/08/2026बिलासपुर में हजारों शिक्षकों ने टेट के खिलाफ खोला मोर्चा,, टेट मुक्ति रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन,,
बिलासपुर24/08/2026एटीआर रेंज में शेरनी का हमला, 25 वर्षीय युवक की मौत,, शावक के साथ मौजूद थी शेरनी, जंगल में करिल काटने और पीहरी लेने गया था युवक…
प्रशासन24/08/2026बालाजी गैस एजेंसी में बड़ी कार्रवाई,, 412 भरे सिलेंडर कम मिले… कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम की छापामार कार्रवाई…
बिलासपुर24/08/2026दाऊ श्री मेडिकल के अवैध निर्माण पर निगम की सख्ती, तीन दिन में जवाब नहीं तो चलेगा बुलडोजर…
