बिलासपुर // जिला व शहर कांग्रेस कमेटी बिलासपुर में युवाओं को पदाधिकारी बनाये जाने से कांग्रेस पार्टी में युवा नेताओ को तहरीज दिये जाने से लग रहा है कि कांग्रेस पार्टी अब जनता के बीच जुझारू,एनर्जी युक्त युवाओं का उपयोग संगठन की कार्यक्षमता बढ़ाने की राह पर आगे बढ़ रही है।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद नायक की अगुवाई में बनी कार्यकारिणी में टेलीफोन एक्सचेंज रोड निवासी अनिकेत सिंह को शहर कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाया गया है।अनिकेत सिंह रायपुर महापौर एजाज ढेबर और बिलासपुर के कांग्रेस नेता अशोक अग्रवाल के करीबी है। वे कांग्रेस के मजदूर संघठन युवा इंटक में भी जिला महासविव की जिम्मेदारी संभाल चुके है और कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता है। वही लिंक रोड में रहने वाले अज़हर खान को जिला कांग्रेस कमेटी में सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है, अजहर खान शहर विधायक शैलेष पांडेय के करीबी माने जाते है वे एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभा चुके है। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम प्रदेश कांग्रेस के तमाम पदाधिकारियों और जिला व शहर अध्यक्ष का आभार जताया है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उस पर भरोसा जताते हुए जो जिम्मेदारी दी है उस पर खरे उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और पार्टी संगठन के लिए भरपूर मेहनत करेंगे ।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
