बिलासपुर // एल सी आई टी स्कूल की शिक्षिका को शाइन जॉब वेबसाइट में बायोडाटा अपलोड करना महँगा पड़ गया। बेहतर जॉब ऑफर देने की बजाय ठग ने 10 रूपये शुल्क की जगह उनके खाते से 7998 रूपये निकाल लिये। मामले की रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आरती मिश्रा, एल सी आई टी स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है और स्कूल के हॉस्टल में ही रहती है। 28 जनवरी को उन्होंने शाइन जॉब डॉट कॉम में अपना बायोडाटा अपलोड किया था। शाम को साढ़े सात बजे उनके मोबाइल में 9643925078 नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम प्रिया होना बताते हुए कहा कि आप का बायोडाटा मिल गया है, किन्तु आप को 10 रूपये ऑन लाइन शुल्क देना होगा। इसके बाद उसने फोन पर जैसा बताया किया गया। 10 रूपये ट्रांसफर होने की पुष्टि नही हुई किन्तु कुछ मिनट बाद उनके खाते से 3999 रूपये ट्रांसफर होने का मैसेज मोबाईल में आया। इसकी शिकायत करने पर ठग ने उक्त मैसेज को फारवर्ड करने पर 10 रूपये काट कर शेष राशि खाते में वापस करने की बात कही। उक्त मैसेज फारवर्ड करने के बाद पुनः फोन कर ओ टी पी नंबर की जानकारी ली। इसके बाद फिर से खाता से 3999 रूपये ट्रांसफर होने मैसेज आया। इसके बाद ठग अपना मोबाइल बंद कर लिया। शिक्षिका की रिपोर्ट पर पुलिस ने उक्त मोबाईल नंबर के धारक के खिलाफ धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया है।
Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
