बिलासपुर // प्रदेश के डीजीपी के निर्देश पर आईजी व एसपी ने शहर भर में अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने थानेदारों को निर्देशित किए है । निर्देश मिलने के बाद से अचानक ही थानेदार सक्रिय नजर आने लगे थे और पिछले कुछ दिनों में शहर के कोतवाली तारबाहर, सरकंडा, सिविल लाइन, सिरगिट्टी थानों में कई कार्यवाही की गई है जिसमे नशीली टेबलेट, गांजा, सट्टा, जुआ जैसे अवैध धंधों में शामिल लोगों के खिलाफ मामले दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
ऐसी ही कार्यवाही में पिछले दिनों को सरकंडा थाने के खमतराई इलाके से एक युवक को 2.5 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार कर उस पर एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही की गई है साथ ही 16 सट्टेबाजों को भी पकड़ कर उन पर जुआ एक्ट के तहत मामूली कार्यवाही कर उन्हें मुचलके पर कुछ देर में ही थाने से छोड़ दिया गया और दूसरे दिन ही ये अपने-अपने इलाकों में फिर सक्रिय नजर आए।
आपको बता दे कि शहर के कई थाना क्षेत्रो में सट्टे का कारोबार काफी अर्से से संचालित किया जा रहा है और इस पर लगाम लगाने में थानेदार नाकाम नजर आ रहे है। शहर भर में पिछले कुछ सालों से अलग अलग इलाकों के चौक चौराहों में खुलेआम कुख्यात रसूखदार सटोरियों के गुर्गे सट्टापट्टी की पर्ची काटने का काम अपने आका के कहने पर करते है ये गुर्गे 2 सौ / 3 सौ की रोजी में काम करते है और रोजाना लाखो का सट्टा लिखते है।
कुख्यात सटोरिए अभी भी पुलिस की पकड़ के बाहर…
पिछले कुछ दिनों में शहर के सटोरियों पर मामूली कार्यवाही कर थाने से मुचलके पर छोड़ कर वाहवाही लूटी रही पुलिस की पकड़ से अभी भी इन सटोरियों के आका कोसो दूर है। पुलिस उन्हें पकड़ने की जहमत नही उठाती। जबकि पकड़े गए सटोरिये साफ साफ बताते है कि वो तो लॉकडाउन में बेरोजगार होने की वजह से 2/3 सौ की रोजी में पर्ची काटने का काम कर रहे है उनका मालिक तो कोई और है नाम बताने के बावजूद पुलिस इनके आका के खिलाफ कोई मामला दर्ज नही करती। जिम्मेदार अधिकारियों को सारी जानकारी होने के बाद भी इनके खिलाफ किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं होने से इनके हौसले बुलंद नजर आते हैं। जरूरत है कि रेंज आईजी और पुलिस कप्तान को यह निर्देश जारी करना चाहिए की जिन थाना इलाकों में यह सटोरिए सक्रिय है उनके लिए थानेदार जिम्मेदार होंगे और उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ऐसे फरमान और थानेदार के खिलाफ कार्रवाई होने के बाद ही सट्टा, गांजा अवैध शराब के कारोबार में अंकुश लग पायेगा ।
दूसरे राज्यो से लिंक लेकर खिलाते है सट्टा…
शहर के खाईवाल नागपुर, जबलपुर, शहडोल, मुम्बई, भाटापारा जैसे शहरों से लिंक लेकर सट्टे के कारोबार को व्यापक पैमाने पर पूरे जिले में फैला रखे है और इस काले कारोबार में कोरोडो रुपए का वारा न्यारा कर रहे है।सटोरियों ने अपना सिंडिकेट भी बना रखा है ये सभी जिलों में अपना अपना इलाका बांट रखे है कोई भी खाईवाल एक दूसरे के इलाके में सट्टा नही खिलाता। शहर में 6/7 बड़े सटोरिए है जो इस कारोबार को संचालित करते है। यह कारोबार सिंधी कालोनी, पत्रकार कालोनी, डिपू पारा, अरपा पुल, सीपत चौक, नूतन चौक, अपोलो हॉस्पिटल के पास, देवकीनंदन चौक, अशोक नगर, बुधवारी बाजार, मामा भाँचा तालाब के पास, संचालित कर रहे है ऐसा भी नही की पुलिस को इनकी जानकारी नही है। पुलिस भी इनके इस अवैध कारोबार से भली भांति परिचित है। सूत्रों की माने तो इस अवैध कारोबार में बगैर पुलिस संरक्षण के इनका काम करना संभव नही है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर30/10/2026बड़ी खबर : संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा फैसला, कपिल त्रिपाठी समेत सभी 22 आरोपी बरी
प्रशासन29/10/2026पहले खजुरी नवागांव, अब बिनौरी, आखिर कब रुकेगा अवैध उत्खनन ? दो ट्रक और जेसीबी छोड़कर मौके से भागे लोग, सरपंच पति और सचिव की मिलीभगत का आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग..
प्रशासन29/10/2026पटवारी निलंबित.. रिश्वत मांगने का वायरल वीडियो पर एक्शन का रिएक्शन.. कलेक्टर ने की कार्रवाई.. सात दिनों में आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश..
बिलासपुर29/10/2026बाढ़ से उजड़े आशियाने, अब तक नहीं मिला मुआवजा! वार्ड-52 की महिलाओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर उठाई आवाज, तहसीलदार ने दिया जल्द मुआवजा दिलाने का भरोसा..
