सब्जी की खेती से श्री रामशरण को हो रहा है लाखों का मुनाफा….
अगस्त, 24 / 2021, बिलासपुर
विकासखण्ड तखतपुर के ग्राम खजुरी नवागांव के प्रगतिशील किसान रामशरण तिवारी को सब्जी की खेती से सालाना सात से आठ लाख का मुनाफा हो रहा है। वे अपनी सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम के साथ उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना को देते है।
रामशरण तिवारी ने बताया कि वे चार एकड़ में बैंगन एवं चार एकड़ में केले की की खेती करते है। पहले परम्परागत तरीके से खेती करते थे लेकिन विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं एवं उन्नत तकनीकी ज्ञान के अभाव में उत्पादन कम होता था। उन्होंने उन्नत तरीके से खेती करने की तकनीक जानने के लिए उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया। रामशरण तिवारी को प्रक्षेत्र अधिकारी मनीष साहू ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अब इस तकनीक से सब्जी की खेती करने का मन बना लिया। खेतों में वे ड्रीप पद्धति से सिंचाई कर रहे है। सब्जियों को मल्चिंग सीप पर लगाते है। इससे खरपतवार एवं कीट से फसल का बचाव होता है एवं मजदूरी का खर्च भी बचता है। उद्यान विभाग के अधिकारियों द्वारा दिए गए सहयोग से आज वे सफलतापूर्वक सब्जी की खेती कर रहे है। इससे उनके 10 सदस्यीय परिवार का भरण पोषण अच्छे से हो रहा है। इस साल बंपर पैदावार से उनके चेहरे की मुस्कान और आय के स्त्रोत में बढ़ोत्तरी हुई है।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
