समाज सेवा को नई दिशा दिखा रही (पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन ) शुरुआत बसंत पंचमी से शिक्षा के साथ…
बिलासपुर, फरवरी, 05/2022
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर शहर के लिए समाज सेविका पायल लाठ जाना पहचाना नाम है। पहले रोटरी क्लब क्वीन्स और फिर रोटरी क्लब क्राउन की फाउंडर बनकर लगातार कोरोना काल में जनसेवा की मिसाल पेश करने वाली समाज सेविका पायल ने एक बार फिर जनसेवा की राह में शुरुआत की है। बिलासपुर शहर में लगातार लोगों की मदद करने और दूर-दराज तक पहुंच कर पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति की सेवा करने का काम पायल लाठ लंबे समय से करती आ रही है। और अब बसंत पंचमी के दिन उनके द्वारा पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन की शुरुआत की गई है।

समाज सेविका पायल ने अपने एनजीओ की शुरुआत दसवीं क्लास के बच्चे की एजुकेशन को स्पॉन्सर करके किया बता दें कि बच्चे के पिता का देहांत पिछले साल कैंसर से हो गया था जिसके बाद उनके घर की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही थी घर में कोई कमाने वाला नहीं होने की वजह से सुख सुविधा तो छोड़िए गुजर-बसर करने तक की व्यवस्था करने में वह असमर्थ हो रहे थे इसे देखते हुए शहर के एक एनजीओ द्वारा उन्हें एक छोटी सी दुकान खोल कर दी गई थी लेकिन किस्मत की मार तो देखें उस परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ कम होने का नाम नहीं ले रहा था ऐसे में एक बार फिर पायल ने आगे आकर बच्चे के स्कूल मास्टर से बात करके फीस जमा कराने के लिए समय लिया और देश के भविष्य को सुधारने मे अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाया इतना ही नहीं कोरोना काल में भी पायल और उनकी टीम द्वारा लगातार पिछड़े इलाकों में पहुंचकर वहां गुजर-बसर कर रहे लोगों की मदद की जाती रही है।

पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन की सचिव मयूरी खंडूजा ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें इस कार्य में उनके दोस्त और परिवार का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है अनीता गणेश अग्रवाल, स्वीटी बजाज, प्रियंका चतुर्वेदी, ट्विंकल चौकसे, किरण सन्नाद मीताहार, नवल वर्मा, इनका संयोग मिला। कोषाध्यक्ष सुमित गांधी ने सभी साथियों का धन्यवाद भी दिया। बीओडी मेंबर चंचल सलूजा ने बताया कि समाज सेविका पायल द्वारा शुरू किए गए का उद्देश्य ऐसे गरीब बच्चों को पढ़ा कर आत्मनिर्भर बनाना है जिससे वह आगे आकर दूसरों की मदद के लिए भी अपना हाथ उठा सके ताकि जो समाज के हम परिकल्पना करते हैं उसका सपना पूरा हो सके।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
