सरकंडा पुलिस की जुआरियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही… दिवाली की पूर्व संध्या पर दांव लगाते 39 लोगो को किया गिरफ्तार… जुआं एक्ट में हुई कार्यवाही…
नवंबर, 04/2021, बिलासपुर
सरकंडा पुलिस ने दिवाली के एक दिन पहले सार्वजनिक स्थानों में जुआ खेलते हुए 39 लोगो को रंगे हाथों पकड़ा है। एक ही दिन में जुआ के कुल 10 प्रकरण में 39 आरोपियों को गिरफ्तार कर दो कार, तीन मोटरसाइकिल, सहित 77580/ नगद रूपये जप्त कर सभी के खिलाफ जुआं एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक परिवेश तिवारी द्वारा एवं मोपका पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी मनोज पटेल एवं समस्त सरकंडा स्टाफ के समन्वित प्रयास से बुधवार को जुआ खेलने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करते हुए कुल 10 प्रकरण में 39 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2 कार,तीन मोटरसाइकिल एवं नकदी रकम 77580/-रुपए एवं ताश पत्ती जप्त किया गया है। कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारिओ के मार्गदर्शन में दिवाली पूर्व उक्त कार्यवाही को अंजाम दिया गया है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर29/03/2026लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’… गरीबों के आशियाने पर संकट: क्या ‘सुशासन’ में बेघर होंगे जरूरत मंद ? नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल…
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
