थाने में गाली गलौज मामला… विधायक शैलेश पांडेय ने गठित जांच टीम के सामने रखी अपनी बात…
नवंबर, 08/2021, बिलासपुर
कांग्रेस उपाध्यक्ष अकबर खान द्वारा सिविल लाइन थाने में बैठ कर फोन पर बात करते हुए विधायक शैलेश पांडे और पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया था इस मामले में शहर अध्यक्ष विजय पांडे द्वारा गठित टीम ने सोमवार को नगर विधायक शैलेश पांडे और कांग्रेसी नेता अकबर खान का बयान लिया गया । सबसे पहले टीम ने पहुंचकर नगर विधायक शैलेश पांडे का बयान लिया जिसमें उन्होंने बाहर निकलकर खुलकर मीडिया में एक बार फिर अपनी बातें रखी। जांच टीम के सामने अपनी बात रखने के बाद बाहर निकलकर मीडिया से बात करते हुए नगर विधायक पहले पांडे ने कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह की हरकतें सही बात नहीं है जब तक वह विधायक बने हैं। तब से ही उनके साथ ऐसा दुर्व्यवहार लगातार किया जा रहा है कांग्रेसियों द्वारा ही पहले भी नगर विधायक शैलेश पांडे के साथ कॉलर पकड़ने से लेकर गाली देने का मामला सामने आने के बाद साफ हो गया है कि कांग्रेस के सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है पहले से ही दो गुटों में बांट चुके कांग्रेस आप खुलकर आपसी लड़ाई में फंसती नजर आ रही है। शैलेश पांडे के निकलने के बाद कांग्रेसी नेता और सिविल लाइन थाने के अंदर गाली गलौज करने वाले अकबर खान भी कांग्रेस पहुंचे जहां उन्होंने भुनेश्वर यादव राजेश पांडे और संध्या तिवारी की तीन सदस्यीय जांच टीम के सामने अपना पक्ष रखा। अपना बयान रख देने के बाद बाहर निकलकर मीडिया से बात करते हुए कांग्रेसी नेता अकबर खान ने कहा कि जो वीडियो बनाया गया वह पूरी तरह फर्जी वीडियो है। लेकिन जिस तरह वीडियो वायरल होने के बाद अकबर खान पत्रकारों को फर्जी बताते फिर वह काफी निंदनीय है जबकि कुछ दिनों पहले उन्हें से गले में गले मिलाकर अकबर खान घूमते नजर आ रहे थे।
Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
