सिम्स की मरच्यूरी से हुई लाश गायब, परिजन खोज रहे अपने पिता की लाश …
(शशि कोन्हेर के साथ कमलेश शर्मा द्वारा)
बिलासपुर // बिलासपुर के तिफरा में रहने वाले मजूमदार परिवार के लोग सिम्स की मरच्यूरी सेअपने पिता की लाश के गायब होने से हैरान हैं। उनके पिता का सृष्टिचरण मुजूमदारकल निधन हो गया था। जब वे उनकी अंतिम यात्रा लेकर भारतीय नगर शमशान घाट पहुंचे तो बिल्हा से बीईओ ने फोन कर उन्हें अंत्येष्टि करने से रोक दिया। किसी ने उनसे शिकायत कर दी थी कि मृतक कोविड-19 पेशेंट है। इसके बाद आनन-फानन जांच कराकर मृतक को कोविड का पॉजिटिव पेशेंट करार दे दिया गया। स्वर्गीय मजूमदार के छोटे पुत्र उत्तम मजूमदार ने बताया कि उनके पिता की लाश को पन्नी में लपेटकर सिम्स की मर्च्यूरी में ले आया गया। और उनसे कहा गया कि अब उन्हें उनके पिता का शव आज सोमवार को सुबह 11 बजे दिया जाएगा। जब वह परिजनों के साथ मर्च्यूरी पहुंचे तो वहां दो शव रखे हुए थे। लेकिन उनके पिता का शव वहा नहीं था। तबसे उत्तम मजूमदार और उनके परिजन अपने पिता के शव के लिए अस्पताल के अधिकारियों से मिन्नतें कर रहे हैं। लेकिन कोई भी उन्हे कुछ नही बता रहा है। ऐसा लगता है कि सिम्स के लापरवाह अधिकारियों ने उनकै पिता का शव किसी और को दे दिया। जिसने संभवत उसकी अंत्येष्टि भी होगी।। यह मामला ऐसा बता रहा है कि बिलासपुर में कोरोनावायरस कोविड-19 के मरीजो के साथ सिम्स मे कितनी लापरवाही बरती जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/12/2025भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार, बोदरी नगर पंचायत की CMO भारती साहू सहित बाबू पकड़े गए… सरकारी दफ्तर में खुलेआम सौदा..12 हजार की रिश्वत ने खोल दी पोल….
अपराध17/12/2025नक्शा पास करने के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़… बोदरी नगर पालिका में एसीबी का छापा, बाबू रंगेहाथ गिरफ्तार…
Uncategorized15/12/2025भारतीय नगर मुक्तिधाम का कायाकल्प, हरियाली व आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हो रहा परिसर
धर्म-कला -संस्कृति15/12/2025सांस्कृतिक महोत्सव नृत्यधारा महोत्सव का रंगारंग आयोजन… संगीत, साहित्य व नृत्य की बिखरेगी छटा…
