सिम्स में गूंजी किलकारी , छंट गई उदासी
कोरोना पॉजिटिव महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म…

बिलासपुर // कोरोना संक्रमण का दौर एक ओर जहां मुश्किलों भरा है वहीं डॉक्टर्स के समर्पण और सेवाभाव के चलते राहत भरी खबरें भी आ रही हैं। कोरोना काल की चुनौतियों के बीच सिम्स में डॉक्टर्स की टीम द्वारा सफल ऑपरेशन करने के कारण शहर की कश्यप कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय कोरोना पाॅजिटिव महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। जिससे परिवार के सदस्य बहुत खुश हैं। वे कहते हैं कि बच्चे के जन्म ने हम सबके उदास चेहरे को रोशन कर दिया है। परिवार के ही एक सदस्य राहुल वाधवानी ने बताया कि उनकी गर्भवती भाभी को 18 सितंबर को अचानक दर्द शुरू हो गया। इसके पहले 17 सितंबर को राहुल के माता पिता की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी, वे क्वारंटाइन थे। ऐसे समय में उन्होंने तुरन्त अपनी भाभी को सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। हॉस्पिटल में डॉक्टर्स ने बताया की बच्चे की धड़कन कम चल रही है तुरन्त ऑपरेशन करना पड़ेगा। राहुल बताते हैं कि इतनी विषम परिस्थितियों में सिम्स के विशेषज्ञों ने 19 सितम्बर को सुरक्षित प्रसव कराया । स्वस्थ बच्चे को देखकर परिवार के सभी लोग प्रसन्न हैं। राहुल ने बताया कि सिम्स के डॉक्टर तस्नीम और डॉक्टर बिडवेकर की टीम द्वारा सफल ऑपरेशन किया गया। सिम्स प्रबंधन और डॉक्टर्स की टीम की प्रशंसा करते हुए राहुल कहते हैं कि इनके समर्पण एवं सेवाभाव के चलते ही बच्चे का सुरक्षित जन्म हो पाया है, हम सदैव इनके आभारी रहेंगे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
बिलासपुर08/09/202612 से 16 घंटे की ड्यूटी, आराम भी नहीं… सुरक्षा के सवाल पर रेलवे रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना…
बिलासपुर08/09/2026बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर… साय सरकार में विकास की रफ्तार से बदल रहा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से गांवों को मिली बड़ी सौगात…
बिलासपुर07/09/2026मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास,, बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख देने की घोषणा,, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का दिखा भव्य संगम
